#हरदोई:- दबंगों की प्रताड़ना से परेशान युवक ने की आत्महत्या, पत्नी की तहरीर पर FIR दर्ज#
#हरदोई:- दबंगों की प्रताड़ना से परेशान युवक ने की आत्महत्या, पत्नी की तहरीर पर FIR दर्ज#
#हरदोई: थाना टड़ियावां क्षेत्र के ग्राम बांधा मजरा भड़ायल में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी ने गांव के चार लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देकर पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है#
#मृतक की पत्नी विद्या ने थाने में दी तहरीर में बताया कि सड़क किनारे जंगल-झाड़ी की जमीन को लेकर उसके पति छोटक्के का गांव के प्यारेलाल, सुरेश, राजू और कालीचरण से विवाद चल रहा था। आरोप है कि विपक्षी आए दिन गाली-गलौज करते हुए मारपीट और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते थे। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर छोटक्के पंजाब चले गए थे#
#पीड़िता के अनुसार, 11 सितंबर को पति पंजाब से वापस लौटे। आरोप है कि 12 सितंबर की रात करीब आठ बजे चारों लोग लाठी-डंडे लेकर घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज व मारपीट करते हुए जमीन छोड़ने की धमकी दी। घटना से आहत होकर 13 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे छोटक्के ने जहरीला पदार्थ खा लिया#
#परिजन उन्हें सीएचसी अहिरोरी ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल हरदोई रेफर किया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाली शहर पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। क्रियाक्रम के बाद पत्नी ने टड़ियावां थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की#
#प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर ली गई है#

No comments