#हरदोई:- पुरैला स्कूल के पास रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, GPS रिकॉर्ड से बस की पहचान की मांग#
#हरदोई:- पुरैला स्कूल के पास रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, GPS रिकॉर्ड से बस की पहचान की मांग#
##हरदोई: थाना हरियावां क्षेत्र में पिहानी रोड पर पुरैला स्कूल के पास रोडवेज बस की कथित टक्कर से 23 वर्षीय युवक आकाश की मौत हो गई। मृतक के पिता ने थाना हरियावां में तहरीर देकर हादसे में शामिल रोडवेज बस और उसके चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है#
#तहरीर के मुताबिक, 05 सितंबर 2026 की शाम करीब 6 बजे आकाश मोटरसाइकिल से कुइयां से भीठी नेवादा की ओर जा रहा था। पुरैला स्कूल के पास हरदोई की तरफ से पिहानी जा रही रोडवेज बस ने कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान दो-तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई#
#परिजनों के अनुसार हादसे के समय बस का नंबर मौके पर मौजूद लोग नोट नहीं कर सके। अब मृतक के पिता ने मांग की है कि 05 सितंबर को शाम करीब 6 बजे हरदोई-पिहानी मार्ग से गुजरने वाली रोडवेज बसों का GPS रिकॉर्ड, ड्यूटी चार्ट और लोकेशन हिस्ट्री खंगाली जाए, ताकि दुर्घटना में शामिल बस की पहचान हो सके#
#तहरीर में यह भी बताया गया है कि दुर्घटना स्थल के आसपास ड्यूटी पर तैनात दो होमगार्ड घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दे सकते हैं। परिजनों ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखते हुए बस और चालक की पहचान कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है#

No comments