Breaking News

#प्रयागराज:- नोएडा- मजदूर आंदोलन: आकृति चौधरी को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने NSA किया रद्द#


#प्रयागराज:- नोएडा- मजदूर आंदोलन: आकृति चौधरी को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने NSA किया रद्द#

#प्रयागराज: नोएडा- मजदूर आंदोलन के मामले में गिरफ्तार आकृति चौधरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने आकृति चौधरी के खिलाफ लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA/रासुका) को रद्द कर दिया है#

#आकृति चौधरी ने रासुका के तहत अपनी हिरासत को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने सरकार से आकृति की कथित भूमिका को लेकर ठोस साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा था#

#मामले में सरकारी पक्ष की ओर से आकृति चौधरी पर मजदूरों को हिंसा के लिए भड़काने के आरोप लगाए गए थे, लेकिन अदालत के समक्ष उनकी इस कथित भूमिका के समर्थन में पर्याप्त ठोस साक्ष्य पेश नहीं किए जा सके। इससे पहले हाईकोर्ट ने सरकार से यह भी पूछा था कि वीडियो फुटेज में आकृति को पथराव या आगजनी के लिए उकसाते हुए कहां देखा गया है। हाईकोर्ट ने रासुका निरस्त करते हुए पीड़ित को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया है। यह फैसला नोएडा मजदूर आंदोलन से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण माना जा रहा है#

No comments