#हरदोई:- दिनांक 01-10-2026 को आकस्मिक रूप से वी0बी0-जी राम जी के अन्तर्गत विकास खण्ड बावन की ग्राम पंचायत बावन के उच्च प्राथमिक विद्यालय में लागत 06,08,000 रू0 से निर्माणाधीन एम0डी0एम0शेड/किचेन शेड का आकस्मिक निरीक्षण किया गया
#हरदोई:- दिनांक 01-10-2026 को आकस्मिक रूप से वी0बी0-जी राम जी के अन्तर्गत विकास खण्ड बावन की ग्राम पंचायत बावन के उच्च प्राथमिक विद्यालय में लागत 06,08,000 रू0 से निर्माणाधीन एम0डी0एम0शेड/किचेन शेड का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। मौके पर नींव का कार्य गतिमान था समस्त पिलर खड़े कर दिये गये थे। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि कार्य लगभग एक सप्ताह में पूर्ण करा लिया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने हेतु खण्ड विकास अधिकारी एवं मौके पर उपस्थित ग्रामपंचायत सचिव श्री शत्रुधन सिंह एवं प्रशासक को दिये गये#
#उच्च प्राथमिक विद्यालय में अवस्थित लाइब्रेरी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। एैसा प्रतीत हो रहा था कि लाइब्रेरी का उपयोग बच्चों को पढ़ने हेतु नहीं किया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लाइब्रेरी के संचालन न करने हेतु उत्तरदायी प्रधानाध्यापक श्री भानू प्रताप सिंह को कारण बताओं जारी करने एवं लाइब्रेरी के नियमित एवं विधिवत संचालन हेतु निर्देश दिये गये। विद्यालय की काफी समय से पुताई नहीं हुई थीं,जिसे तत्काल कराये जाने के निर्देश दिये गये। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि 15 दिन बाद पुनः निरीक्षण कराया जायेगा तथा कमियॉं पाये जाने पर उत्तरदायी कार्मिकों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी#
#निरीक्षण के समय श्री सतोष सिंह, उपायुक्त,श्रम रोजगार, डा0राम प्रकाश,खण्ड विकास अधिकारी एवं श्री राकेश कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी,बावन एवं सहायक विकास अधिकारी,पं0 श्री प्रदीप कुमार उपस्थित रहें#
#तदोपरांत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा वी0बी0जी राम जी योजनान्तर्गत निर्मित कराये जा रहे अमृत सरोवर,तारा तालाब का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह अमृत सरोवर लगभग 39.68 लाख की लागत से बनाया जा रहा है। मौके पर तालाब की बाउन्ड्रीवाल एवं तार फेशिंग का कार्य गतिमान था। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि एक माह में कार्य पूर्ण करा लिया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गुणवत्ता कार्य पूर्ण कराने तथा जनसामान्य के उपयोग हेतु बेंचे एवं सोलर लाईट लगवाने के निर्देश दिये गये। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि कैमरा लगवायें जायें#
#निरीक्षण के समय श्री सतोष सिंह, उपायुक्त,श्रम रोजगार, डा0राम प्रकाश,खण्ड विकास अधिकारी एवं श्री प्रदीप परासर अवर अभियंता,बावन एवं सहायक विकास अधिकारी,पं0 श्री प्रदीप कुमार उपस्थित रहें#

No comments