Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- मनरेगा पर सवाल: मौके पर पानी और बबूल, ऑनलाइन दर्ज मिली 105 मजदूरों की हाजिरी#


#हरदोई:- टड़ियावां- मनरेगा पर सवाल: मौके पर पानी और बबूल, ऑनलाइन दर्ज मिली 105 मजदूरों की हाजिरी#

#हरदोई: टड़ियावां- विकासखंड की ग्राम पंचायत गढ़ी में गाटा संख्या 667 स्थित कब्रिस्तान की खाई खुदाई के कार्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि 3 से 9 अक्टूबर तक ऑनलाइन पोर्टल पर 105 मजदूरों की हाजिरी दर्ज दिखाई गई, जबकि मौके पर पानी भरा होने और बबूल की झाड़ियां खड़ी होने की बात सामने आई#

#ग्रामीणों के मुताबिक, यहां केवल एक दिन काम कराया गया। वहीं, टीम ने 5 अक्टूबर को भी मौके का निरीक्षण किया था, उस दौरान कोई कार्य होता नहीं दिखा#

#इसके अलावा शिवरी, कुआंमऊ और सेमरौली ग्राम पंचायतों में भी ऑनलाइन कार्य दर्ज होने के बावजूद धरातल पर काम नहीं होने के आरोप लगाए गए हैं#

#मामले में ऑनलाइन हाजिरी, मस्टर रोल और वास्तविक कार्यस्थल का सत्यापन कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठ रही है, ताकि तथ्यों के आधार पर स्थिति स्पष्ट हो सके#

No comments