#हरदोई:- श्री हनुमान जी की कृपा से 14 नवंबर से सजेगा भक्ति का दरबार, सीबीजी इंटर कॉलेज में होगी 27वीं श्रीराम कथा#
#हरदोई:- श्री हनुमान जी की कृपा से 14 नवंबर से सजेगा भक्ति का दरबार, सीबीजी इंटर कॉलेज में होगी 27वीं श्रीराम कथा#
#हरदोई: बेनीगंज- नगर के कुर्सी रोड स्थित सीबीजी इंटर कॉलेज परिसर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना की अविरल धारा बहने जा रही है। आगामी 14 नवंबर से आयोजित होने वाली 27वीं श्रीराम कथा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कथा आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और सनातन धर्मावलंबियों में उत्साह का माहौल है#
#आयोजन में मुख्य यजमान की भूमिका निभा रहे अनिल कुमार द्विवेदी (कुर्सी) ने बताया कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि श्री हनुमान जी की असीम कृपा और उनके सानिध्य में संपन्न होने वाला श्रद्धा एवं समर्पण का महापर्व है। उन्होंने कहा कि वर्षों से प्रत्येक कथा का आयोजन श्री हनुमान जी की कृपा, प्रेरणा और आदेशानुसार होता आ रहा है। इसी आध्यात्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष 27वीं श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है#
#उन्होंने क्षेत्रवासियों से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों और दूर-दराज में निवास करने वाले समस्त सनातनी भाई-बहन अपने व्यस्त समय में से कुछ पल निकालकर श्रीराम कथा का श्रवण अवश्य करें। भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग, प्रेम और धर्ममय जीवन के संदेश को आत्मसात कर अपने जीवन को धन्य एवं कृतार्थ बनाएं#
#उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन में भक्ति, संस्कार और सद्भाव का संचार करता है। प्रभु श्रीराम के चरित्र से हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है#
#आयोजन समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम कथा का रसपान करने और प्रभु श्रीराम एवं श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है#

No comments