Breaking News

#हरदोई:- मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता मे विकास भवन सभागार मे दिनांक 16 नवम्बर 2026 से 30 नवम्बर 2026 तक आयोजित होने वाली स्वगणना के सम्बन्ध मे बैठक सम्पन्न हुई#


#हरदोई:- मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता मे विकास भवन सभागार मे दिनांक 16 नवम्बर 2026 से 30 नवम्बर 2026 तक आयोजित होने वाली स्वगणना के सम्बन्ध मे बैठक सम्पन्न हुई#

#हरदोई: जिसमे पत्रकारगणों, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों तथा जनगणना चार्ज अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सभी को बताया कि जनगणना 2027 का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है। जनगणना के द्वितीय चरण के अंतर्गत दिनांक 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना का कार्य किया जाना है, जिसमें नागरिक स्वयं जनगणना के पोर्टल पर अपना विवरण दर्ज कर सकेंगे। इसके उपरान्त दिनांक 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनसंख्या गणना की जाएगी। उन्होंने जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत सभी से अपील की कि वे दिनांक 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की सुविधा का लाभ उठाएँ। स्वगणना के उपरान्त एक आईडी नम्बर प्राप्त होगा, जिसे आपको दिनांक 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक जब प्रगणक आपके घर आए तब प्रगणक को उपलब्ध कराते हुए जनगणना के कार्य को पूर्ण कराना है#

‎#उन्होंने कहा कि जनगणना के आँकड़े देश एवं समाज के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण तथा बेहतर नीतिगत निर्णयों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इसलिए सभी से स्वगणना करने की अपील करते हुये जनगणना में सहभागी बनने तथा अपनी भागीदारी से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने हेतु प्रेरित किया#

#अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपाली भार्गव ने स्वगणना की प्रक्रिया की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान मास्टर टेªनर द्वारा स्वगणना पोर्टल के सम्बन्ध मे प्रशिक्षण भी दिया गया#

No comments