Breaking News

#लखनऊ:- यूपी कैबिनेट की बैठक कल, 16 से ज्यादा प्रस्तावों पर लगेगी मुहर#


#लखनऊ:- यूपी कैबिनेट की बैठक कल, 16 से ज्यादा प्रस्तावों पर लगेगी मुहर#

#मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक होगी#

#करीब 10 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों को 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा देने का प्रस्ताव, परिवारों समेत करीब 50 लाख लोगों को फायदा#

#सहायता प्राप्त व वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय, संस्कृत विद्यालय, सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल और समग्र शिक्षा परियोजना के पात्र कर्मचारी योजना में शामिल#

#मैनपुरी सैनिक स्कूल के निर्माण के लिए नौनेर ग्राम सभा की 9.524 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देने का प्रस्ताव#

#प्रदेश के 200 या अधिक बेड वाले 4 अस्पतालों को PPP मॉडल पर चलाने की तैयारी#

#प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय की क्षमता 1,250 से बढ़ाकर 3,000 बेड करने का प्रस्ताव#

#IIT कानपुर में UP Cyber Security Operations Center (UP-COCS) स्थापित करने की तैयारी#

#फर्रुखाबाद: लिंक एक्सप्रेसवे के 2 पैकेज, आगरा-लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लिंक और झांसी लिंक एक्सप्रेसवे के 2 पैकेजों के लिए विकासकर्ता चयन का प्रस्ताव#

#प्रयागराज के देवघाट-झलवा में इलाहाबाद हाईकोर्ट अधिकारियों के लिए टाइप-3 के 533 और टाइप-4 के 312 आवास बनाए जाएंगे#

#झांसी और ललितपुर में भंडारगृह के लिए राज्य भंडारण निगम को मुफ्त जमीन देने का प्रस्ताव#

#FDI, विदेशी पूंजी निवेश और फॉर्च्यून-500 से जुड़ी पात्र कंपनियों को सब्सिडी देने का प्रस्ताव#

#शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक-2021 में संशोधन, पंचायतीराज सामान्य निवास नियमावली-2026 और राज्य पशुधन मिशन का प्रस्ताव#

#GCC नीति-2024 की उच्चस्तरीय समिति की सिफारिशों, स्टांप अधिनियम-1899 में संशोधन और अंतर्देशीय जलयान नियमावली-2026 को मंजूरी देने का प्रस्ताव#

No comments