Breaking News

#हरदोई:- मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका! 17 और 24 अक्टूबर को में विशेष अभियान#



#हरदोई:- मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका! 17 और 24 अक्टूबर को में विशेष अभियान#

#सुबह 10:30 से शाम 4:30 बजे तक बूथों पर बैठेंगे बीएलओ, मतदाता सूची में नाम जांचने और छूटे नाम जुड़वाने की अपील#

#हरदोई: जनहित आगामी विधानसभा 2027 निर्वाचन को लेकर मतदाता सूची को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हरदोई जनपद में 17 और 24 अक्टूबर 2026 को विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, दोनों तिथियों पर जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक उपस्थित रहेंगे#

#प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल नहीं है, तो निर्धारित फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। आवेदन संबंधित बीएलओ के पास जमा करने के साथ निर्वाचन आयोग के पोर्टल https://voters.eci.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन भी किया जा सकता है#

#46 लाख से अधिक मतदाता, फिर भी नाम जांचना जरूरी#

#जारी प्रेस नोट के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में हरदोई जनपद में कुल 26,22,725 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 14,39,518 पुरुष और 11,83,161 महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 46 अन्य मतदाता भी सूची में दर्ज हैं#

#प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची में नाम होने की पुष्टि करना जरूरी है, ताकि निर्वाचन के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। विशेष अभियान के दौरान मतदाताओं की सहायता के लिए मतदान केंद्रों पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी की जाएगी#

#बीएलओ से लेकर तहसील तक मिलेगी सहायता#

#मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय और तहसील स्तर पर भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध Voter Helpline App तथा Book a Call With BLO सुविधा के माध्यम से भी संबंधित बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है#

#जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अब जरूरत है कि पात्र मतदाता इस अवसर का लाभ उठाएं और अंतिम समय की भागदौड़ से बचने के लिए पहले ही अपना नाम मतदाता सूची में जांच लें#

#अपील: 17 या 24 अक्टूबर को अपने मतदान केंद्र पर पहुंचें, मतदाता सूची में नाम की पुष्टि करें और नाम छूटने की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करें। लोकतंत्र में मतदान का अधिकार सुरक्षित रखने के लिए मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है#

No comments