#हरदोई:- बिलग्राम- 76 वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ#
#जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन, लगभग 53 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग#
#हरदोई: बिलग्राम- में माध्यमिक शिक्षा विभाग की 76वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ बी.जी.आर.एम. इंटर कॉलेज, बिलग्राम-हरदोई के खेल प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हरदोई राहुल पाण्डेय ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने गुब्बारे छोड़कर तथा क्रीड़ा रैली का ध्वज फहराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मार्च पास्ट में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए एथलीटों की सलामी स्वीकार कर जिलाधिकारी ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया#
#प्रतियोगिता में जनपद के लगभग 53 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के संयोजक बी.एन. इंटर कॉलेज, मल्लावां के प्रधानाचार्य अरुण कुमार बाजपेई तथा सह-संयोजक दयानन्द इंटर कॉलेज, सुरसा के प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार के नेतृत्व में प्रथम दिवस की विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाएँ संपन्न हुईं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सूचना अधिकारी प्रशांत अवस्थी एवं उपजिलाधिकारी एन. राम उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा सचिव राम दयाल, अवधेश त्रिपाठी, सरोज कुमार, उमाशंकर, शिवाकांत कुशवाहा, हंसराज कुशवाहा, रजनीश पाण्डेय एवं अनुराग मिश्रा सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, क्रीड़ाध्यक्ष एवं क्रीड़ा प्रभारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन पूर्णिमा अवस्थी, श्याम नारायण त्रिवेदी, विमल कुमार एवं मनोज कुमार आदि ने किया। प्रतियोगिता के आयोजन में दिव्य आलोक सेवा फाउंडेशन, मल्लावां-हरदोई का प्रायोजक के रूप में विशेष सहयोग रहा#
#प्रथम दिवस के प्रमुख परिणाम#
#जूनियर बालक वर्ग-800 मीटर दौड़#
#प्रथम-दीपक, अम्बिका बक्श इंटर कॉलेज, पंडरवाकिला#
#द्वितीय-राजू, भगवान बुद्ध इंटर कॉलेज, संडीला#
#तृतीय-हिमांशु, दुर्गा प्रसाद इंटर कॉलेज, खासौरा#
#सब-जूनियर बालिका वर्ग-600 मीटर दौड़#
#प्रथम-माही कश्यप, अम्बिका बक्श इंटर कॉलेज, पंडरवाकिला#
#द्वितीय-आर्या मिश्रा, वेणी माधव इंटर कॉलेज, हरदोई#
#तृतीय-रिंकी पाल, बी.एन. इंटर कॉलेज, मल्लावां#
#जूनियर बालिका वर्ग-लम्बी कूद#
#प्रथम-खुशी सिंह, बी.एन. इंटर कॉलेज, मल्लावां#
#द्वितीय-नंदनी, बी.एन. इंटर कॉलेज, मल्लावां#
#तृतीय-भाग्य श्री, देवी दयाल इंटर कॉलेज, सुभानखेड़ा#
#प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया#

No comments