Breaking News

#हरदोई:- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम बावन स्थित माँ कुसुमा देवी मंदिर में भव्य महायज्ञ आयोजित#


#हरदोई:- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम बावन स्थित माँ कुसुमा देवी मंदिर में भव्य महायज्ञ आयोजित#

‎‎#सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत आज ग्राम बावन स्थित प्रसिद्ध मां कुसुमा देवी मंदिर परिसर में महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सभी की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की#

‎‎#कार्यक्रम का शुभारंभ मा. जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती सहित उपस्थित जनप्रतिनिधिगणों एवं अधिकारियों ने मां कुसुमा देवी के दर्शन-पूजन एवं हवन में आहुति देकर किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संस्कृति को जोड़ना है। नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित यह महायज्ञ समाज में शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देगा। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवा भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया#

‎‎#इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बावन राम प्रकाश, उपायुक्त स्वतः रोजगार निशांत राय सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे#

No comments