Breaking News

#मध्यप्रदेश:- सीएम डॉ. मोहन यादव जन विश्वास अभियान में लापरवाही पर हुए सख्त, किसी भी जिले में करेंगे औचक निरीक्षण#


#मध्यप्रदेश:- सीएम डॉ. मोहन यादव जन विश्वास अभियान में लापरवाही पर हुए सख्त, किसी भी जिले में करेंगे औचक निरीक्षण#

#मुख्यमंत्री ने अभियान के तहत मौके पर ही अधिकतम जनसमस्याओं का निराकरण करने और लंबित शिकायतों वाले जिलों में विशेष प्रयास करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि जन विश्वास अभियान सरकार की प्राथमिकता है और इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी#

#मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि सभी अधिकारी फील्ड में रहकर जनसमस्याओं का मौके पर ही निराकरण करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वे बिना पूर्व सूचना दिए किसी भी जिले में पहुंचकर अभियान की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री ने लंबित शिकायतों वाले विभागों को स्थिति सुधारने और जिलों में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए#

#उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में सर्वाधिक लंबित शिकायतों वाले राजस्व, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को भी तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए#

#दीपावली से पहले सड़कों की मरम्मत पूरी करने के निर्देश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वर्षा के बाद निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों की जरूरी मरम्मत दीपावली से पहले पूरी कराई जाए। वहीं, नगरीय निकायों के अधूरे निर्माण कार्यों को भी प्राथमिकता से पूरा करने को कहा गया। इसके अलावा पुल-पुलियों और दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा संबंधी कमियों को दूर करने तथा भवन निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे करने के निर्देश दिए गए#

#1नवंबर को भव्य स्तर पर मनेगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

मुख्यमंत्री ने 1 नवंबर को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह भव्य स्तर पर आयोजित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कृषि और उससे जुड़े विषयों पर केंद्रित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। समारोह में बॉलीवुड गायिका मोनाली ठाकुर प्रस्तुति देंगी#

#गोवर्धन पूजा पर 1 लाख रुपये तक के पुरस्कार

गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रदेश के 208 वृंदावन ग्रामों में अच्छे पशुपालकों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके विजेताओं को गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार में 50 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार में 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस तरह कुल 624 विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले वर्ष से यह पुरस्कार सभी विकासखंडों में भी दिए जाएंगे#

No comments