#हरदोई:- मुख्यमंत्री के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट हरदोई एवं पेस संस्था उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में समाधान अभियान के सहयोग से टड़ियावां ब्लाक के आशा गाँव में मिशन शक्ति के अंतर्गत बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ#
#हरदोई: कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति हरदोई के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा की देश की आबादी आबादी को सक्षम बनाने का जो सपना स्वामी विवेकानंद ने देखा था और जिसकी संकल्पना डॉ0 भीमराव अंबेडकर ने की थी , आज उन्हीं आदर्शों को मूर्त रूप देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार सतत प्रयत्नशील है, मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित आज का कार्यक्रम उसी श्रंखला की एक कड़ी है । विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित बाल संरक्षण अधिकारी पिंकी सिंह ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए बाल विवाह की पीड़ित बालिकाओं को योजना का लाभ देकर शिक्षा से जोड़ने के कई उदाहरण प्रस्तुत किए#
#इस अवसर पर पेस संस्था के नुक्कड़ नाटक एवं पुलिस विभाग की ओर से पाक्सो एक्ट पर केंद्रित जागरूकता फिल्म "बढ़ते बच्चे" दिखाई गई#
#सभी को बाल विवाह की शपथ दिलाई गई तथा बच्चों को बाल अधिकारों को लेकर जागरूक किया गया । सीतापुर से श्री सर्वेश शुक्ला शाहजहांपुर से श्री गोपाल मिश्रा हरदोई से सभी अवनीश मिश्रा एवं आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे सभी ने बाल विवाह की रोकथाम के लिए तथा 98 एवं 112 के बारे में जानकारी दी#
#कार्यक्रम का संचालन समाधान अभियान की निदेशक सौम्या द्विवेदी ने किया#
#संस्था की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जनजागृति के माध्यम से जनपद की 200 पंचायतों को बाल विवाह मुक्त कराने का जिम्मा लिया#
#इस अवसर पर कोतवाली देहात से इंस्पेक्टर समर सिंह , एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना प्रभारी रमेश चंद्र द्विवेदी , हरि श्याम वर्मा, सुमित कुमार, अनूप कुमार तिवारी वन स्टाफ वन सेंटर से सुरभी सिंह , संस्था के सचिव राजविंदर कौर एवं समाधान अभियान की निदेशक सौम्या द्विवेदी, कोऑर्डिनेटर सूरज, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश पाल सिंह, गांव के प्रधान व अन्य जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे#

No comments