Breaking News

#हरदोई:- जिलाधिकारी की उपस्थिति मे धान की क्राप कटिंग का कार्य सम्पन्न#


#हरदोई:- जिलाधिकारी की उपस्थिति मे धान की क्राप कटिंग का कार्य सम्पन्न#

#हरदोई: खरीफ की फसल की उत्पादकता का वास्तविक आकंलन करने के उद्ेश्य से तहसील सदर क्षेत्र मे स्थित ग्राम बावन मे धान की क्राप कटिंग का कार्य जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की उपस्थिति मे सम्पन्न कराया गया। क्राप कटिंग के दौरान धान की उपज 60.51 कु0 प्रति हे0 प्राप्त हुई#

#जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि कार्य को पूरी पारदर्शिता और शुद्वता के साथ कराया जाये। उन्होंने कहा कि क्राप कटिंग के आकड़ों से भविष्य की योजनाओं एवं क्षतिपूर्ति के कार्य मे सहयोग प्राप्त होता है, इसलिये सभी क्षेत्रों की क्राप कटिंग के आकड़े समय से निर्धारित पोर्टल पर अपलोड़ किये जाये। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद मे रैण्डम आधार पर चयनित खेतों मे क्राप कटिंग प्रयोग किये जा रहे है। यह प्रयोग राजस्व, कृषि एवं अन्य सम्बन्धित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा किया जाता है, जिससे फसल की औसत उपज का सही आकलन हो सके और उसी के आधार पर किसानों को फसल बीमा एवं अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा सके#

#इस अवसर पर तहसीलदार सदर, अपर सांख्यिकीय अधिकारी सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें#

No comments