Breaking News

#हरदोई:- कछौना- मवेशी बांधने की जमीन पर खूनी संघर्ष, लोहे की रॉड के हमले में घायल बुजुर्ग रामदीन की मौत#


#हरदोई:- कछौना- मवेशी बांधने की जमीन पर खूनी संघर्ष, लोहे की रॉड के हमले में घायल बुजुर्ग रामदीन की मौत#

#हरदोई: कछौना- कोतवाली क्षेत्र के गनौरा मजरा छनोड्या में मवेशी बांधने की जमीन को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि 25 अक्टूबर की शाम दबंगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से रामदीन (65) व उनके परिजनों पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामदीन की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। हमले में उनकी पत्नी रामदेई, बहू चांदनी और 18 वर्षीय पोती किरण भी घायल हुई हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है#

No comments