Breaking News

#हरदोई:- पत्रकार को धमकी व गाली-गलौज मामले में कोर्ट सख्त, बेनीगंज पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश#


#हरदोई:- पत्रकार को धमकी व गाली-गलौज मामले में कोर्ट सख्त, बेनीगंज पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश#

#हरदोई: अवैध मिट्टी खनन से जुड़ी खबर उजागर करने पर पत्रकार को फोन पर जान से मारने की धमकी देने, गाली-गलौज करने और सोशल मीडिया पर छवि धूमिल करने के मामले में न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (कोर्ट संख्या-1, हरदोई) अंजली रानी की अदालत ने पत्रकार पुनीत कुमार मिश्रा के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए थाना बेनीगंज के प्रभारी निरीक्षक को तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर निष्पक्ष विवेचना करने के निर्देश दिए हैं#

#खबर प्रसारित होने के बाद हुआ विवाद#

#न्यायालय में प्रस्तुत प्रार्थना पत्र (क्रिमिनल मिस. केस संख्या: 3207/2026) के अनुसार, मोहल्ला सोनारनटोला (कस्बा व थाना बेनीगंज) निवासी पत्रकार पुनीत कुमार मिश्रा ने 7 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1 बजे बेनीगंज क्षेत्र के झरोइया गांव में अवैध मिट्टी खनन से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर प्रसारित की थी। आरोप है कि विपक्षी नरेंद्र शुक्ला खुद को एक प्रमुख अखबार का पत्रकार बताते हुए ट्रैक्टर-ट्राली और हेड्रा मशीन के जरिए ग्राम समाज#

No comments