#हरदोई:- बावन- के तत्योरा में कराये जा रहे नाला खुदाई कार्य का जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण#
#हरदोई:- बावन- के तत्योरा में कराये जा रहे नाला खुदाई कार्य का जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण#
#वी०बी०जी०रामजी० योजना में विशेष रोजगार अभियान दिवस में कराये जा रहे कार्यों में से बावन के तत्योरा में कराये जा रहे नाला खुदाई कार्य का जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। नाला की उपायोगिता परखी मौके पर लगाये गये श्रमिकों से संवाद किया और इसे जल निकासी के लिए बेहतर संसाधन बताया#
#वी०बी०जी०राम जी योजना के अन्तर्गत विकास खण्ड बावन की ग्राम पंचायत तत्योरा में बावन रोड पुलिया से हरदोई बाईपास तक नाला खुदाई कार्य का निरीक्षण किया गया। कार्य की कुल लागत रू० 976171 लाख थी तथा लम्बाई 1250 मी0 है। श्रमिकों द्वारा मौके पर वृहद रूप से कार्य किया जा रहा था। उक्त नाले की उपयोगित देखने हेतु जिलाधिकारी द्वारा पैदल चलकर सम्पूर्ण नाले का निरीक्षण किया गया, जो बाईपास को क्रास करते हुए विकास खण्ड सुरसा के ग्राम पंचायत हरदोई देहात के बडे नाले को जोडता है। सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि उक्त नाले की उपयोगिता हेतु आवश्यक है कि पूरे नाले की सफाई कर बडे नाले की सफाई भी सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी द्वारा अच्छे से करायी जाये तथा नाले का ढलान ठीक रहे जिससे पानी की निकासी हो सके। यह भी निर्देश दिये गये कि कार्य से पूर्व और कार्य के बाद के फोटोग्राफ संरक्षित किये जाये। उक्त कार्य के पूर्ण होने के बाद अधोहस्ताक्षरी द्वारा पुनः निरीक्षण किया जायेगा#
#निरीक्षण के समय संतोष सिंह उपायुक्त श्रम रोजगार, डा० रामप्रकाश खण्ड विकास अधिकारी बावन, प्रदीप पाराशर अवर अभियन्ता लघु सिंचाई, शत्रोहन सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी, अवधेश शरण तकनीकी सहायक, मुनीर प्रशासक आदि मौजूद रहे#

No comments