Breaking News

#लखनऊ:- उत्तर प्रदेश- के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा शिवाजी म्यूजियम का निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री योगी। फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड में जनसभा करेंगे। MLC प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे मुख्यमंत्री। दिवंगत MLA छोटेलाल वर्मा के परिजनों से मिलेंगे#

#लखनऊ:- उत्तर प्रदेश- के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा शिवाजी म्यूजियम का निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री योगी। फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड में जनसभा करेंगे। MLC प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे मुख्यमंत्री। दिवंगत MLA छोटेलाल वर्मा के परिजनों से मिलेंगे#

#लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि की बधाई दी। उन्होंने कहा कि समस्त बाधाओं और आसुरी प्रवृत्तियों का संहार करने वाली मां कात्यायनी नारीशक्ति के अदम्य साहस, अटूट संकल्प और अजेय पराक्रम का प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री ने आस्था, विकास व विरासत के जरिए राज्य में आए बदलाव से अवगत कराते हुए कहा कि प्रदेश में अब ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती हो रही है#

#2017 से पहले चारदीवारी में कैद थे बेटियों के सपने#

#मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट कर पिछली सरकार के कार्यकाल पर निशाना साधा। कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में भय और अराजकता का ऐसा माहौल था, जहां बेटियों के सपनों पर पहरे थे, हौसलों पर बंदिशें थीं और प्रतिभा अवसर के अभाव में दम तोड़ने को मजबूर थी। खेल के मैदान माफिया के कब्जे में थे, संसाधन नदारद थे और बेटियों की उड़ान को पंख देने के बजाय, उनके सपनों को चारदीवारी में कैद कर दिया गया था#

#अब सुरक्षा, प्रोत्साहन से लिखी जा रही बदलाव की नई गाथा#

#मुख्यमंत्री ने 2017 के बाद आए बदलाव को भी इंगित किया। कहा कि विगत साढ़े 9 वर्षों में प्रदेश में बदलाव की नई गाथा लिखी गई है। भय का स्थान सुरक्षा ने लिया है, उपेक्षा का स्थान प्रोत्साहन ने लिया है और संसाधनों के अभाव का स्थान खेल सुविधाओं के विस्तार ने लिया है। गांव के खेल मैदानों और ब्लॉक स्तरीय मिनी स्टेडियम से लेकर जिला स्तरीय स्टेडियम, मंडल स्तरीय स्पोर्ट्स कॉलेज तथा मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय तक, बेटियों को अपनी प्रतिभा निखारने का सशक्त आधार मिल रहा है#

#प्रतिभा को प्रोत्साहन, उपलब्धियों को सम्मान और भविष्य को सुरक्षा#

#मुख्यमंत्री ने बताया कि ओलंपिक, कॉमनवेल्थ एवं एशियन गेम्स के पदक विजेताओं को लाखों-करोड़ों के पुरस्कार और ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत सीधी भर्ती जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। सरकार खिलाड़ियों की प्रतिभा को प्रोत्साहन, उपलब्धियों को सम्मान और भविष्य को सुरक्षा प्रदान कर रही है। इस परिवर्तन की गूंज अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर भी सुनाई दे रही है। एथलेटिक्स में पारुल चौधरी, प्रियंका गोस्वामी, प्राची चौधरी और अन्नू रानी, जूडो में अस्मिता डे, क्रिकेट में दीप्ति शर्मा और मेघना सिंह, हॉकी में वंदना कटारिया, कुश्ती में दिव्या काकरान ने कॉमनवेल्थ एवं एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है#

#लखनऊ: IGRS को लेकर समीक्षा बैठक होगी। अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद करेंगे अध्यक्षता। आज दोपहर 12 बजे IGRS को लेकर समीक्षा बैठक। समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। सभी पुलिस आयुक्तों को शामिल होने के निर्देश दिए गए। आज जिलाधिकारी भी समीक्षा बैठक में होंगे शामिल। आज की समीक्षा बैठक में SSP, SP भी होंगे शामिल। बैठक में मुख्य विकास अधिकारियों को बुलाया गया। नगर आयुक्तों को भी बैठक में शामिल होने के निर्देश। संबंधित सूचनाओं के साथ समय से जुड़ने के निर्देश#

#अब तक के खास समाचार पार्ट 2#

#लखनऊ- केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कहा कि#

#रेजीम चेंज,की भाषा से विपक्ष का एजेंडा साफ,विपक्ष की लड़ाई ज्ञानेश कुमार या SIR के लिए नहीं है- राजनाथ#

#विपक्ष बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन चाहता है#

#लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करना विपक्ष का एजेंडा-राजनाथ#

#लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, लेकिन अराजकता स्वीकार्य नहीं-राजनाथ#

#राहुल गांधी और विपक्ष युवाओं को अराजकता की ओर धकेलने चाहते हैं- राजनाथ#

#कांग्रेस शासनकाल में तीन अक्षम्य अपराध हुए#

#1975 की इमरजेंसी#

#1984 के सिख विरोधी दंगों और 1990 में अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चली , सरकार को बचाया गया - राजनाथ#

#राहुल गांधी ने वोट चोरी को हाइड्रोजन बम बताया था , ये दिवाली का पटाखा भी नहीं निकला - राजनाथ#

#क्या राहुल गांधी#

#रायबरेली की सीट बिना SP के जीत सकते हैं ? - राजनाथ#

#देश को टकराव नहीं, संवाद की जरूरत है - राजनाथ #

#मीडिया ने सवाल किया- गोली चलवाने वाले को आपने पद्म पुरस्कार दिया, राजनाथ सिंह ने कहा- उसके कई कारण थे , इसी पर PC खत्म हुई#

#लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबर। वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का शेड्यूल जारी। 1 जनवरी तक 18 वर्ष के युवा कर सकेंगे आवेदन। अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी को होगी प्रकाशित। मतदेय स्थलों का पुनर्गठन 2 नवंबर तक होगा। राज्य और जिलास्तर पर बैठकें भी की जाएंगी#

#नोएडा: नोएडा पुलिस की कार्यशैली पर हाईकोर्ट की टिप्पणी। खुद को कानून के ऊपर समझती है पुलिस- हाईकोर्ट। FIR के पहले युवक को हिरासत में रखने का मामला। पुलिस को लगता है कि मनमानी उनका अधिकार-HC। याची को तत्काल रिहा करने का HC ने आदेश दिया। ACP कमलेश कांत को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश। SI अनुज कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश। DGP को पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण के आदेश दिए गए#

#देहरादून: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या। 59 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन। अब तक 59,08,972 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन। यमुनोत्री धाम में 8.26 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन। गंगोत्री धाम में 9.29 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन। केदारनाथ धाम में 17.29 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन। बदरीनाथ धाम में 20.32 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन। चारधाम यात्रा के लिए 72.45 लाख से अधिक पंजीकरण#

#कुशीनगर: भ्रष्टाचार की जांच के दौरान बवाल। जांच टीम के सामने ही भिड़े दोनों पक्ष। एडीओ पंचायत, कॉर्डिनेटर के सामने मारपीट। शिकायतकर्ता सरफुद्दीन, भाई फैयाज घायल। विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की जांच के दौरान बवाल। प्रधान सहित समर्थक, शिकायतकर्ता आपस में भिड़े। चौराखास थाना क्षेत्र के बलियवां गांव का मामला#

#कानपुर: बैंक के मैनेजर की आत्महत्या मामला। बैंक में 4 लाख की भरपाई करने का दबाव था। बंधन बैंक के कस्टमर ने बड़ा फ्रॉड किया था। फ्रॉड की रकम चुकाने का अनुराग पर प्रेशर था। बैंक के सीनियर अफसरों का अनुराग पर दबाव। पुलिस ने शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं हुई थी। उत्पीड़न से परेशान अनुराग ने आत्महत्या की। अनुराग की मौत के बाद अब केस लिखा गया। बैंककर्मियों, ग्राहक समेत कई पर FIR दर्ज हुई#

#बरेली: आरोपियों ने किया युवक का अपहरण। हत्या के लिए आरोपियों ने किया अपहरण। रातभर सही जगह की तलाश में घुमाते रहे गाड़ी। मौका पाकर मोनू आरोपियों के चंगुल से फरार। मोनू की शिकायत पर 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र से सभी की गिरफ्तारी#

#अमेरिका: एलन मस्क की उड़ने वाली कार रोडस्टर। हवा में पलटी और फिर जमीन पर लैंड हुई। 1 सेकेंड में 97km की रफ्तार पकड़ेगी रोडस्टर। कार का प्रोडक्शन 2028 में शुरू होगा- मस्क। अर्बन ट्रांसपोर्ट में बड़ी क्रांति की ओर पहला कदम। रोडस्टर सेकेंड जनरेशन कार में थ्रस्टर्स लगे हैं। थ्रस्टर्स की वजह से कार का हवा में उड़ना मुमकिन#

#मिर्जापुर: 50 साल के टीचर ने छात्रा से की छेड़खानी। टीचर ने कक्षा 7 की छात्रा से की छेड़खानी। शोर मचाते हुए स्कूल से भागी पीड़ित छात्रा। शिकायत करने पर आरोपी टीचर ने धमकी दी। टीचर मनोज गौतम ने छात्रा, परिजनों को धमकी दी। डर में छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, आरोपी पर केस दर्ज। कछवा थाना क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल का मामला#

#अम्बेडकरनगर: उधारी मांगने पर महिला की हत्या। लाठी-डंडे, धारदार हथियार से हमला। महिला की निर्मम हत्या से हड़कंप। 7 नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र की घटना#

#सिद्धार्थनगर: चाय पीने से 4 युवकों की हालत बिगड़ी। चाय पीने के बाद युवक अचानक बेहोश। चारों युवकों को CHC इटवा पहुंचाया गया। चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफर। फास्ट फूड की दुकान से मंगाई गई थी चाय#

#नोएडा: थाना सेक्टर-39 पुलिस, बदमाशों के बीच मुठभेड़। मुठभेड़ में दो अपराधियों को लगी गोली। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाशों पर करीब 44 आपराधिक मुकदमे दर्ज। दो तमंचे, बुलेट बाइक, 2.19 लाख रुपए बरामद। चेन, मोबाइल लूटने की घटना को अंजाम देते थे#

#हाथरस: छात्राओं पर चढ़ा रील बनाने का बुखार। थाने से बाहर निकलने का बनाया वीडियो। स्कूल ड्रेस में वीडियो बनाकर वायरल की। सदर कोतवाली से बाहर निकलते बनाया वीडियो#

#जालौन: मौरंग खदान संचालन को लेकर विवाद। ग्रामीणों ने विरोध किया, खड़ी कराई पोकलैंड मशीनें। ओवरलोड परिवहन से गांव की सड़कें बर्बाद हुईं। सड़क बनने के बाद ही करने देंगे खनन- ग्रामीण। पिछले साल ही स्वीकृत हुआ था हीरापुर मौरंग खंड। ग्रामीणों ने संचालक रवि पंजवानी का किया घेराव। कालपी तहसील क्षेत्र के देवकली गांव का मामला#

#लखीमपुर: शहर नगर पालिका, ट्रस्ट के बीच विवाद। विवाद के चलते दशहरा मेला लगने पर संकट। दुकानदारों ने DM से हस्तक्षेप की मांग की#

#सुल्तानपुर: युवती की स्कूटी में निकला सांप। स्कूटी की सर्विस करवाने आई थी युवती। नगर के गोलाघाट क्षेत्र का मामला#

#फिरोजाबाद: विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत। फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव। भाई ने ससुरालीजनों पर लगाया आरोप। हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। खैरागढ़ थाना क्षेत्र की घटना#

#दिल्ली: प्रदर्शन को लेकर पुलिस की अपील। CJP के प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने अपील की। लोगों से किसी सभा में शामिल नहीं होने की अपील। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी। राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रगान का सम्मान करें-पुलिस#

#लखनऊ: आज अखिलेश यादव करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस। आज 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे अखिलेश। पार्टी कार्यालय में अखिलेश यादव करेंगे PC।#

#गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज गाजियाबाद दौरा। 2.05 बजे आगरा से हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इंदिरापुरम स्थित निर्माणाधीन RO प्लांट का निरीक्षण करेंगे। MLC चुनाव को लेकर आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। सहारनपुर, मेरठ मंडल के प्रत्याशी होंगे शामिल#

#लखनऊ: यूपी कांग्रेस विधानमंडल दल को मिलेगा नया नेतृत्व। कांग्रेस MLA वीरेंद्र चौधरी आज ग्रहण करेंगे कार्यभार। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता का कार्यभार ग्रहण करेंगे। आज विधान भवन में होगा कार्यभार ग्रहण समारोह। दोपहर 1 बजे कार्यभार ग्रहण करेंगे वीरेंद्र चौधरी। प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा कराएंगी कार्यभार ग्रहण। महाराजगंज की फरेंदा विधानसभा से MLA हैं वीरेंद्र चौधरी#

#कानपुर: पुलिस लाइन में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़। होमगार्ड भर्ती के मेडिकल परीक्षण में घूस का मामला। अभ्यर्थियों से 15,000 से 50,000 रुपये तक लेने का आरोप। ऑनलाइन और नकद, दोनों तरीकों से लिया गया पैसा। हंगामे के दौरान डॉक्टर के साथ मारपीट की भी सूचना। जिला कमांडेंट की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई। पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया, जांच जारी#

#महराजगंज: दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष। मारपीट में एक युवक की मौत। तीन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती। बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद। पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की कार्रवाई। श्यामदेउरवा क्षेत्र के कस्बे का मामला#

#दिल्ली: विधानसभा अध्यक्ष करेंगे विद्यार्थियों से संवाद। आज दिल्ली विधानसभा पहुंचेंगे 170 विद्यार्थी। MY भारत कार्यक्रम के तहत होगा आयोजन। 6 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के विद्यार्थी होंगे शामिल। गुजरात, हरियाणा, UP, J&K के विद्यार्थी लेंगे हिस्सा। पंजाब, अरुणाचल प्रदेश के विद्यार्थी भी लेंगे हिस्सा। लोकतांत्रिक प्रक्रिया की दी जाएगी जानकारी#

#वाराणसी: अवैध पटाखा बनाने वाले बदमाश से मुठभेड़। चेकिंग के दौरान राजू खान ने की फायरिंग। झाड़ियों में छिपकर पुलिस पर चलाई गोली। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में राजू खान घायल। घायल बदमाश को पुलिस ने हिरासत में लिया। सारनाथ के सरायमोहन में हुई मुठभेड़#

#बहराइच: युवक आकाश की हत्या का खुलासा। विवाहिता से प्रेम-प्रसंग में हुई थी हत्या। श्रावस्ती निवासी महिला से था प्रेम-प्रसंग। आकाश महिला पर बात करने का बना रहा था दबाव। महिला ने पति और दो भाइयों के साथ रची साजिश। महिला और उसका पति पुलिस की गिरफ्त में। हत्या में शामिल दोनों भाइयों की तलाश जारी। मटेरा थाना अध्यक्ष ने किया मामले का खुलासा#

#बहराइच: कोर्ट पेशी पर आए दंपती पर हमला। SP ऑफिस के पास पति-पत्नी की पिटाई। महिला और व्यक्ति की पिटाई का वीडियो वायरल। पड़ोसी शरीफ से चल रहा जमीनी विवाद। जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट। कोतवाली नगर इलाके में मारपीट का मामला#

#आगरा: CM योगी के दौरे से पहले पुलिस अलर्ट। विपक्षी नेताओं के घर पहुंची पुलिस। सपा, कांग्रेस, AAP कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई। कई कार्यकर्ताओं को किया हाउस अरेस्ट। कार्यकर्ताओं पर पुलिस की निगरानी बढ़ी#

#रायबरेली: रायबरेली में शॉर्ट सर्किट से लगी आग। बेकरी और रेडीमेड कपड़े की दुकान में लगी आग। आग लगने से बाजार में मचा हड़कंप। कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू। ऊंचाहार क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार की घटना#

#हापुड़: खाद्य विभाग का घी बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा। श्रेष्ठा फूड प्रोडक्ट्स में मिलावट के शक में कार्रवाई। 5.34 लाख का घी सीज, 890 किलो घी जब्त। फैक्ट्री में रिफाइंड पाम ऑयल और क्रीम मिला। जांच के लिए खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। नॉन फूड ग्रेड प्लास्टिक ड्रमों में रखा मिला घी। DM के निर्देश पर खाद्य विभाग की छापेमारी। मोदी नगर रोड स्थित फैक्ट्री में छापा मारा गया#

#देहरादून: मंत्री रेखा आर्य से जुड़ी बड़ी खबर। पति से परेशान होने की बात आई सामने। मंत्री ने वीडियो बनाकर बयां किया दर्द। रेखा आर्य ने पति के खिलाफ FIR दर्ज कराई। अचानक बिगड़ी मंत्री रेखा आर्य की तबीयत। रेखा आर्य को मैक्स हॉस्पिटल में किया गया भर्ती#

#दिल्ली: NSUI कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। संसद मार्ग थाने पर धरना दे रहे थे कार्यकर्ता। प्रदर्शन के दौरान घायल हुए थे NSUI कार्यकर्ता। FIR दर्ज करवाने की मांग को लेकर धरना#

#दिल्ली: CJP चीफ दीपके ने जताई आपत्ति। सेंट्रल पार्क बंद करने पर जताई आपत्ति। देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उठाए सवाल। दिल्ली पुलिस के फैसले पर उठाए सवाल। दीपके ने कहा- मुझे हिरासत में लिया गया। ‘अब तिरंगा लहराने के लिए भी रास्ते बंद।’ दीपके ने दोबारा हिरासत में लिए जाने की जताई आशंका#

#रायबरेली: ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराया। टक्कर से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त। हादसे के बाद इलाके की बिजली सप्लाई बाधित। हादसे में चालक और परिचालक बाल-बाल बचे। लालगंज कस्बे में बघेल नर्सिंग होम के पास की घटना#

#कानपुर: बैंक उप प्रबंधक की आत्महत्या का मामला। छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज। ग्राहक और बैंककर्मी भी आरोपियों में शामिल। 15 लाख के लेनदेन को लेकर विवाद का आरोप। ब्याज और ब्लैकमेलिंग से परेशान करने का आरोप। चेक के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप। 11 लाख रुपये से अधिक की मांग का आरोप। ग्राहक पर 3.96 लाख के गबन का आरोप। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप#

No comments