#प्रयागराज:- में MLC चुनाव के दौरान विवाद, मतदान अधिकारी के पास भाजपा प्रत्याशी की प्रचार पर्ची मिलने का आरोप#
#प्रयागराज:- में MLC चुनाव के दौरान विवाद, मतदान अधिकारी के पास भाजपा प्रत्याशी की प्रचार पर्ची मिलने का आरोप#
प्रयागराज: विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। प्रयागराज के एमएनआईटी कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर इलाहाबाद-झांसी स्नातक एमएलसी चुनाव के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव ने एक मतदान अधिकारी के पास भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर की प्रचार पर्ची मिलने का आरोप लगाया#
#प्राप्त जानकारी के अनुसार, पर्ची मिलने के आरोप को लेकर मतदान केंद्र पर प्रत्याशी और संबंधित अधिकारी के बीच बहस हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर चर्चा तेज हो गई है#
#सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव ने इस मामले को लेकर सवाल उठाए हैं। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों के संबंध में अभी तक आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। संबंधित मतदान अधिकारी का पक्ष तथा निर्वाचन अधिकारियों की आधिकारिक प्रतिक्रिया भी सामने आना बाकी है#
#अब सवाल यह है कि चुनाव जैसे महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया में इस तरह के आरोपों की सच्चाई क्या है और निर्वाचन प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है?** पूरे मामले पर प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार है#

No comments