#हरदोई:- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उत्पादित उत्पादों के विक्रय के उद्देश्य से दीपावली के उपलक्ष्य में दिनांक 04.11.2026 से 06.11.2026 तक 03 दिवसीय जनपद स्तरीय सरस मेले का आयोजन श्रीशचन्द्र बारात घर में किया जा रहा है। मेले का शुभारम्भ माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने फीता काटकर किया। उन्होंने मेले में लगाए गए स्टालों का अवलोकन भी किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक का भी वितरण किया गया#

#माननीय राज्यमंत्री ने सभी से अपील की कि सरस मेले में पहुँचकर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित आकर्षक एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का अवलोकन करें तथा अपनी आवश्यकता के अनुसार स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करें ताकि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आर्थिक मदद मिल सके और उनकी आजीविका एवं आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं का सशक्तीकरण हो रहा है#
#इस अवसर पर मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती वर्मा ने कहा कि महिलाएं सशक्त होकर न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं बल्कि परिवार की जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करने में सक्षम हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि महिलाओं के सशक्तीकरण हो और वे आत्मनिर्भर बने। इसी उद्देश्य की पूर्ति स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से की जा रही है। सरस मेले का आयोजन महिलाओं के उत्पादों के विक्रय हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसके माध्यम से महिलाओं को अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय करने हेतु मंच प्राप्त हो सका है#
#उपायुक्त एनआरएलएम निशांत राय ने बताया कि यह मेला 4 नवंबर से 6 नवंबर के बीच प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक आम जनमानस के लिए खुला रहेगा। इसमें ग्रामीण अंचल की महिलाओं द्वारा उत्पादित किए गए विभिन्न उत्पाद यथा दीपावली के दीये ,मोमबत्ती ,खाने के विभिन्न सामान, सजावट के विभिन्न सामान आदि की बिक्री की जाएगी।। इसके अंतर्गत कुल 25 स्टाल लगाए गए हैं जिसमें 19 स्टॉल विकास करो द्वारा और अन्य स्टॉल जिला उद्योग केंद्र आईसीटी शिक्षा विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग स्वास्थ्य विभाग आदि द्वारा लगाए गए हैं#
#इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें#

No comments