Breaking News

#हरदोई:- दीपावली से पहले हरदोई में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का हंटर, 15 कुंतल सोहनपापड़ी जब्त; सिंथेटिक रंगों का जखीरा बरामद#


#हरदोई:- दीपावली से पहले हरदोई में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का हंटर, 15 कुंतल सोहनपापड़ी जब्त; सिंथेटिक रंगों का जखीरा बरामद#

#छापेमारी की भनक लगते ही प्रतिष्ठान संचालक संदीप गुप्ता फरार, खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरू की विधिक कार्रवाई#

#हरदोई: दीपावली के त्योहार पर मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ा शिकंजा कसा है। बिलग्राम रोड स्थित शंकर बक्शी पुरवा में संदीप गुप्ता के प्रतिष्ठान पर विभागीय टीम ने औचक छापेमारी कर करीब 15 कुंतल संदिग्ध सोहनपापड़ी जब्त की। मौके से सिंथेटिक रंग और अन्य संदिग्ध मिलावटी पदार्थ भी बरामद किए गए हैं#

#कार्रवाई के दौरान टीम ने सोहनपापड़ी का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। छापेमारी की भनक लगते ही प्रतिष्ठान संचालक संदीप गुप्ता मौके से फरार हो गया। भारी मात्रा में संदिग्ध खाद्य सामग्री मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया#

#जिलाधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा कुमार गुंजन तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है#

#खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि त्योहार के नाम पर खाद्य पदार्थों में मिलावट करने और आमजन की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दीपावली तक छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा#

No comments