Breaking News

#हरदोई:- मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बाल/ बंधुआ श्रम उन्मूलन समिति एवं श्रम बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न#

#हरदोई:- मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बाल/ बंधुआ श्रम उन्मूलन समिति एवं श्रम बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न#

#हरदोई: दिनांक 05 नवम्बर, 2026 को विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में दो अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं#

#प्रथम बैठक: जिला स्तरीय बाल/बंधुआ श्रम उन्मूलन समिति की बैठक#

#बैठक में जनपद में बाल एवं किशोर श्रम के उन्मूलन, चिन्हित बच्चों को अवमुक्त कराने तथा उनके शैक्षिक एवं आर्थिक पुनर्वासन की समीक्षा की गई। अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में दिनांक 01 अप्रैल से 31 अक्टूबर 2026 तक 42 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए कुल 60 बाल एवं किशोर श्रमिकों (52 बालक एवं 08 बालिकाओं) को चिन्हित कर अवमुक्त कराया गया। इनमें 11 खतरनाक एवं 49 गैर-खतरनाक प्रक्रिया में नियोजित श्रमिक शामिल हैं। शैक्षिक पुनर्वासन के अंतर्गत 16 बच्चों का पुनर्वासन कराया गया है#

#मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बाल श्रम के विरुद्ध नियमित अभियान चलाने, बाल श्रमिकों के चिन्हीकरण एवं अवमुक्ति तथा उनके परिवारों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित कराते हुए प्रभावी पुनर्वासन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए#

#द्वितीय बैठक: जिला स्तरीय श्रम बन्धु समिति की बैठक#

#बैठक में जनपद में औद्योगिक शांति की स्थिति, सेवायोजकों एवं श्रमिकों के मध्य सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने तथा श्रमिकों के हितार्थ संचालित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई#

#श्रम उपकर संग्रहण की समीक्षा में अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु निर्धारित ₹16.11 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक ₹7.02 करोड़ की धनराशि जमा कराई गई है। निर्माण श्रमिकों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त 260 आवेदन पत्रों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण किया गया है#

#मुख्य विकास अधिकारी ने श्रमिकों के अधिकारों का संरक्षण, श्रम कानूनों का प्रभावी अनुपालन, निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण एवं नवीनीकरण तथा पात्र श्रमिकों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए जनपद में औद्योगिक शांति एवं श्रमिक कल्याण सुनिश्चित करने पर बल दिया#

#बैठक में उप जिलाधिकारी अंकित तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात कुमार, परिवहन विभाग के अशोक कुमार मौर्य, अधिशासी अभियंता (आरआईडी), सहायक श्रम आयुक्त सत्यवीर सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे#

No comments