फर्रूखाबाद: स्वच्छ भारत मिशन की धज्जिया उड़ा रहा ग्राम प्रधान।

फर्रूखाबादः कमालगंज ब्लॉक की रामपुर माजगांव में ग्राम प्रधान ने गरीब पात्रों के शौचालय नहीं बनवाए। जिससे स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ गईं। ग्रामीणों ने बताया कि रामपुर माझगांव ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ने गरीब पात्र ग्रामीणों के घरों में शौचालय नहीं बनवाए। जिन लोगों ने एक हजार रूपये का सुविधा शुल्क प्रधान को दिया। उन्ही के शौचालय बनवाये गये। किसान यूनियन के अध्यक्ष ने बताया कि ग्राम प्रधान आये दिन धमकी देता है कि किसी भी अधिकारी के पास जाओगे काम नहीं करवा पाओगे। किसान यूनियन के अनुसार गांव में जिन पात्रों को शौचालय नहीं मिले उन्हे राधा पति सर्वेश, कुंती पति बृजेश, मंजू पति आनन्द, रामबेटी पटेल, लक्ष्मी पति गोपाल, सुशीला पति विश्वनाथ, रामवती पुत्र भईयालाल, नन्ही देवी पति ध्रुव सिंह, सुनीता पति महेन्द्र सिंह, शिल्पी पति करण सिंह, किसान यूनियन की सदस्य बीना कश्यप आदि लोगों का विरोध प्रदर्शन महेन्द्र सिंह यादव, लोकनाथ ने कमालगंज ब्लाक में किसान यूनियन के साथ धरना दिया।
फर्रूखाबाद: भाजपा जिला अध्यक्ष बदले जाने की चर्चा जोरों पर।
फर्रुखाबाद --लोकसभा चुनाव के बाद से ही भाजपा संगठन में फेरबदल की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। हर जगह बदलाव की आहट सभी को है। जिले में अब ‘कौन बनेगा जिलाध्यक्ष’ पर मंथन चलने लगा है। इसकी भनक लगते ही दावेदारों ने लखनऊ से लेकर दिल्ली तक दौड़ लगानी शुरू कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के सभी दावेदार अपनी-अपनी जीत के दावे भी करने लगे हैं। कुछ दावेदारों का कहना है कि पिछली बार की तरह इस बार बैठा कर या दबाव देकर किसी एक पर जीत की मुहर नहीं लगाई जा सकेगी। पिछले 10 जून 2016 को जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह बने थे। उस समय इस पद के लिए विमल कटियार, रूपेश गुप्ता, कुलदीप दुबे, डा. मुकेश राठौर, राजीव कुमार सिंह, डॉ0 प्रभात अवस्थी, शैलेंद्र राठौर, डा. महिपाल सिंह, दिलीप भारद्वाज, लालाराम शाक्य, डा. भूदेव सिंह, विजय गुप्ता, डा. वीके गंगवार, चित्रा अग्निहोत्री, भाष्करदत्त द्विवेदी, मीरा सिंह ने भी दावेदारी की थी। चुनाव में 15 वोटर और 17 दावेदार होने से फैसला प्रदेश नेतृत्व पर छोड़ दिया गया था। जिसके बाद सत्यपाल सिंह को जिलाध्यक्ष नेतृत्व की तरफ से बना दिया गया था। वही 2 नबम्वर 2018 को संगठन ने डॉ0 भूदेव राजपूत की जिलाध्यक्ष के पद पर ताजपोशी कर दी। अन्दर खाने से आ रही खबरों के हिसाब से इस बार सत्यपाल सिंह, वर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ0 भूदेव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, डॉ0 प्रभात अवस्थी, शैलेन्द्र सिंह राठौर, रुपेश गुप्ता, प्रदीप सक्सेना, भास्कर दत्त द्विवेदी, विजय गुप्ता, डॉ0 वीके गंगवार, धीरेन्द्र वर्मा के नामों को लेकर चर्चा का बाजार फिर गर्म है।
फर्रूखाबाद: सफाई कर्मचारीयों की हड़ताल जारी चौक पर किया प्रदर्शन।
बीते 16 सितम्बर से कामबंद हड़तालपर चल रहे पालिका के सफाई कर्मियों ने नगर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और चौक पर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के बैैैनर सफाई कर्मी तकरीबन दो सैकड़ा सफाई कर्मी व महिला सफाई कर्मी टाउन हाल पर एकत्रित हुए। इसके बाद उन्होंने जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए सभी मुख्य मार्ग से होते हुए चौक पंहुचे और चौक पर धरने पर बैठ गये। सफाई कर्मियों नें पालिका अध्यक्ष और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली। तकरीबन 20 मिनट तक उन्होंने धरना दिया इसके बाद वापस चले गये।सफाई कर्मियों नें मांगे पूरी ना होते देख गुरुवार को ईओ रश्मि भारती की शव यात्रा निकालने की तैयारी की। इसके बाद अचानक कार्यक्रम जुलूस में बदल गया। बीते 16 सितम्बर से नगर का कूड़ा नही उठाया गया। चार दिन का कूड़ा सड़क पर पड़ा होनें से बदबू फैल रही है। जिससे नागरिकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मंडल अध्यक्ष नीरज वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष हरिओम वाल्मीकि, अनु. जाति एवं अनु. जनजाति जिला अध्यक्ष राकेश सागर आदि साथ रहे।
फर्रूखाबाद: से: सुनील शुक्ला की: रिपोर्ट।

No comments