Breaking News

कश्मीर, थोड़ी छूट के बाद हालात ने ली करवट, 6 लोग हताहत

कश्मीर, थोड़ी छूट के बाद हालात ने ली करवट, 6 लोग हताहत।

कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बलों ने ज़िला गान्दरबल और रामबन में कार्यवाही करते हुए छह कश्मीरियों को हताहत कर दिया जबकि एक सुरक्षा अधिकारी ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
कश्मीर मीडिया सर्विस में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार भारतीय सुरक्षा बलों ने गान्दरबल के क्षेत्र नरानग का परिवेष्टन कर लिया और सर्च आप्रेशन के दौरान तीन कश्मीरी युवाओं को गोली मार कर हताहत कर दिया।
रिपोर्ट में बताया गया है कि कश्मीर के रामबन ज़िले के बटूटे क्षेत्र में तीन कश्मीरियों को हताहत कर दिया गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रदर्शनकारियों के हमलें एक सैनिक मारा गया जबकि एक घायल हो गया।
दूसरी ओर कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के एक अधिकारी ने अपनी सरकारी रायफ़ल से स्वयं को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
केएमएस के अनुसार जम्मू में रेल हेड काम्पलेक्स के पास चेक पोस्ट पर तैनात इंडो तिब्बती बार्डर फ़ोर्स के स्टंट सब इस्पेक्टर जसवंत सिंह मुर्दा हालत में पाया गया।

सम्पादक: डीपी सिंह चौहान/ मो07398518888

No comments