Home
/
शाहजहांपुर
/
शाहजहांपुर। स्वामी चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा ने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर दुष्कर्म के आरोपों को दोहराया।
शाहजहांपुर। स्वामी चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा ने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर दुष्कर्म के आरोपों को दोहराया।
शाहजहांपुर। स्वामी चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा ने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर दुष्कर्म के आरोपों को दोहराया। आरोप लगाया कि पर्याप्त सुबूत होने के बावजूद शाहजहांपुर। स्वामी चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा ने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर दुष्कर्म के आरोपों को दोहराया। पुलिस स्वामी चिन्मयानंद पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार नहीं कर रही है। उत्तर प्रदेश की पुलिस से जान का खतरा बताते हुए कहा कि डीएम ने भी उसके पिता को धमकाया। उनके निलंबन की मांग उठाई। बोली कि एक साल से मेरा शारीरिक शोषण किया जा रहा था। मेरे पास पर्याप्त सुबूत हैं, सही समय आने पर सौंपूंगी। छात्रा ने यह भी कहा कि स्वामी ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।
एसआइटी ने 11 घंटे पूछताछ की
छात्रा बोली कि रविवार को एसआइटी ने उससे 11 घंटे पूछताछ की। सवाल-जवाब से कोई दिक्कत नहीं है मगर आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। कहा कि साउथ दिल्ली लोधी कॉलोनी थाने में जीरो क्राइम नंबर पर स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। अब उत्तर प्रदेश की पुलिस उस मुकदमे का स्थानान्तरण लेकर स्वामी को गिरफ्तार करे। आरोप लगाया कि पुलिस शासन व प्रशासन के दबाव में है इसलिए यहां रिपोर्ट लिखने को तैयार नहीं है। डीएम पर आरोप लगाया कि उन्होंने पापा को धमकाया इसलिए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो। निलंबित किया जाए। मैं जान बचाए इधर-उधर घूम रही थी और यहां डीएम मेरे पापा को धमकी देते हुए कह रहे थे कि देख लीजिए कि आप किसके खिलाफ शिकायत कर रहे हैं। यह बात सुप्रीम कोर्ट में भी बता चुकी हूं। बोली कि उत्तर प्रदेश पुलिस से जान का खतरा है इसलिए साउथ दिल्ली के लोधी कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज करानी पड़ी।
हॉस्टल के कमरे में हैं साक्ष्य
छात्रा ने कहा कि सभी साक्ष्य कॉलेज के हॉस्टल में सुरक्षित हैं। उस कमरे को खुलवाया जाए। मेरे पास सुबूत होते हुए भी यदि न्याय नहीं मिला तो सब बेकार है। एसआइटी को सुबूत सौंपने के सवाल पर कहा कि इस बारे में कोई बात नहीं करनी।
शहर में घर होते हुए हास्टल में रहने पर दिया जवाब
छात्रा ने कहा कि पढ़ाई के साथ कार्यालय के कार्य के लिए मुझे वहीं पार्ट टाइम नौकरी दी गई, लेकिन काम का बोझ बहुत ज्यादा दिया गया। वहीं रुकूं इसलिए हास्टल का एक कमरा दे दिया। इसमें भी साजिश होने की बात कही।
यह है मामला
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा ने 24 अगस्त को वीडियो वायरल कर उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। मामला सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान में लिया। कोर्ट के आदेश पर एसआइटी पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। छात्रा के पिता की ओर से स्वामी चिन्मयानंद पर अपहरण का मुकदमा, जबकि स्वामी के अधिवक्ता की ओर से अज्ञात के खिलाफ पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज है।
शाहजहांपुर से:- सानू सिंह चौहान की: रिपोर्ट
शाहजहांपुर। स्वामी चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा ने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर दुष्कर्म के आरोपों को दोहराया।
Reviewed by www.khojjarihai.com
on
September 10, 2019
Rating: 5
No comments