बिग बी को मिलेगा भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान
बिग बी को मिलेगा भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान "दादा साहेब फाल्के अवार्ड" से सम्मानित किया जाएगा, यह जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर जी ने ट्वीट के माध्यम से दी है जान कारी । प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट के माध्यम से लिखा, "लीजेंड अमिताभ बच्चन जिन्होंने हमें दो पीढ़ियों तक एंटरटेन किया है. उन्हें एकमत ढंग से दादा साहब फाल्के अवॉर्ड के लिए चुना गया है । पूरा देश और इंटरनेशनल कम्युनिटी इस बारे में खुश है । मेरी उनको बहुत-बहुत शुभकामनाएं."
बता दें कि दादा साहेफ फाल्के सम्मान भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला वार्षिक पुरस्कार है । जो किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान और कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जाता है । अमिताभ बच्चन से पहले ये सम्मान साल 2017 में विनोद खन्ना को मिला था । इसके अलावा साल 2015 में ये अवॉर्ड भारत कुमार के नाम से जाने जाने वाले एक्टर मनोज कुमार को मिला था । वहीं 2014 में शशि कपूर, 2013 में गुलजार और 2012 में प्राण को मिल चुका है । साल 1969 में ये सम्मान सबसे पहले देविका रानी को दिया गया था ।
सम्पादकः डीपी सिंह चौहान/ मो07398518888

No comments