Breaking News

आईजी ने पुलिस अधीक्षक समेत थाना प्रभारियों के साथ की बैठक।

आईजी ने पुलिस अधीक्षक समेत थाना प्रभारियों के साथ की बैठक।

हरदोई: में नहीं हो रहा क्राईम कंट्रोल तो आईजी जोन ने पुलिस अधीक्षक समेत लगाई थाना प्रभारियों की क्लास । पढाया क्राईम कंट्रोल का पाठ, लंबित मामलों को जल्द सुलझाने के भी दिए आदेश।
हरदोई जिले में बढ रहे क्राईम के ग्राफ को लेकर जहां जिले के विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उसको जल्द ही कंट्रोल करने में दिन -रात एक किए हैं | तो वहीं इसको लेकर प्रदेश के आलाधिकारी भी चिंतित है | इसी क्रम में रविवार को हरदोई पहुचें आई जी जोन एसके भगत ने पुलिस अधीक्षक समेत जिले के समस्त थाना प्रभारियों के साथ बैठक की, और जिले में बढ रही घटनाओं के मद्देनजर पुलिस की सर्तकता बढाए जाने का आदेश भी दिया उन्होंने अधिक समय से लंबित मामलों को भी जल्द निपटाने का आदेश भी दिया | इस मौके पर जिले के समस्त विभागीय अधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद रहे।

हरदोई: से: इरफान के साथ: क्राइम: ब्यूरो: इसरार अहमद की: रिपोर्ट:

No comments