पिहानी पावर हाउस के निकट कृष्णा गैरेज पर नेकी की दीवार का शुभारम्भ गरीबों को कपड़े आदि देकर किया गया सम्मानित
पिहानी पावर हाउस के निकट कृष्णा गैरेज पर नेकी की दीवार का शुभारम्भ गरीबों को कपड़े आदि देकर किया गया सम्मानित। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी राजन शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।कार्यक्रम का संचालन सुधीर शुक्ला ने किया। नेकी की दीवार के संयोजक सचिन मिश्रा ने बताया कि इस संस्था के तहत गरीबों को कपड़े, जूते, बर्तन अन्य सामग्री दी जाएंगी। उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील करते हुये कहा कि जिन लोगों के पास अनुपयोगी चीजें है उन्हे फैंकने के बजाय नेकी की दीवार को दे दे। विनय कृष्ण गुप्ता ने कहा कि इस संस्था का उद्देश्य गरीबों की मदद करना है। इसकी शुरुआत नवरात्रि के प्रथम दिन की गई है। इस मौके पर नेकी की दीवार के परिवार से छैल बिहारी दीक्षित, अखिलेश सिंह, अनिल दीक्षित, उदित पाठक, देवेंद्र पांडे, मनोज, अनिल मिश्रा, आनंद मिश्रा, अनुज मिश्रा, मनोज रस्तोगी, आनंद शुक्ला, संजय वैश्य, अभिषेक वैश्य, विनय गुप्ता, विशेष मिश्रा , किसान नेता सत्य वीर सिंह रिंकू व शिव प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे। नेकी की दीवार के संयोजक सचिन मिश्रा ने बताया कि हर रविवार को अस्पताल के सामने शुक्ला मेडिकल स्टोर पर कैंप लगेगा जो जरूरतमंद लोग हैं रविवार को शुक्ला मेडिकल स्टोर के लगे कैंप से अपनी उपयोगी चीज़ ले सकते है। उन्होंने कहा कि मोहल्ला छिपटोला में संजय के कारखाना पर कटरा बाजार में अभिषेक वैश्य के घर पर जिन लोगों को अपनी अपनी बिना उपयोग की वस्तुएं दे सकतें है।
हरदोई: से: आलोक सिंह: के साथ: उदयवीर सिंह की: रिपोर्ट।

No comments