Breaking News

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 माननीया श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा कल 02 अक्टूबर 2019 को प्रातः 8.50बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट से चलकर प्रातः 10.00बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगी

लखनऊ 01 अक्टूबर।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 माननीया श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा  कल  02 अक्टूबर 2019 को प्रातः 8.50बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट से चलकर प्रातः 10.00बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से पूर्वान्ह 11.15 बजे चलकर पूर्वान्ह 11.55बजे शहीद स्मारक, लखनऊ पहुंचेंगी एवं मध्यान्ह 12.00बजे से उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयन्ती के अवसर पर आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगीं। शहीद स्मारक से पदयात्रा करते हुए श्रीमती गांधी अपरान्ह 1.30बजे गांधी प्रतिमा, जी.पी.ओ. पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी।
कांग्रेस विधानमंडल दल की उपनेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने जारी बयान में कहा कि इसके उपरान्त श्रीमती गांधी अपरान्ह 1.40 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगीं।

सम्पादक: खोज जारी है. न्यूज चैनल (यूपी)
की रिपोर्ट:

No comments