फर्रूखाबाद: कच्ची दिवार गिरने से ग्रामीण की हालत नाजुक
फर्रूखाबाद: कच्ची दिवार गिरने से ग्रामीण की हालत नाजुक।
कच्ची दीवार गिरने से ग्रामीण की हालत नाजुक हो गयी है। परिजनों नें उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जंहा से उसे आगरा के लिए रिफर कर दिया गया। फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मैकानेपुर निवासी विनोद पुत्र रामविलास का मकान आधा कच्चा बना है। पानी बरसने के कारण कच्ची दीवार गिर गई जिसमें विनोद दब कर बुरी तरह से जख्मी हो गया। आनन-फानन में विनोद को फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में परिजन ले कर गये। जहां से उसे आगरा के लिए रिफर कर दिया गया। विनोद की हालत नाजुक बनी हुई थी।
खोज जारी है. जि० संवाददाता फर्रूखाबाद: चोर ने पकड़े जाने के डर से शिक्षामित्र को गोली मारी
फर्रुखाबाद --बीती देर रात शिक्षामित्र के घर बदमाशों ने हमला बोला। जाग जाने पर शिक्षामित्र और उसकी बहन नें बदमाशों को पकडऩे का प्रयास किया। जिससे एक बदमाश नें शिक्षामित्र के ऊपर तीन गोली मार दी। जिससे वह लहुलुहान होकर गिर गया। बेखौफ बदमाश नकदी व जेबरात लेकर फरार हो गये।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिहार निवासी रमेश पुत्र रामदुलारे प्राथमिक विधालय खेडा बिहार सुल्तानपुर में शिक्षामित्र के पद पर तैनात है। बीती रात वह दूसरी मंजिल पर सो रहा था। ऊपर ही उसकी बहन 22 वर्षीय रचना लेटी थी। देर रात लगभग 1 बजे चोरों नें छत पर चढ़कर ऊपर बने कमरे में लूट शुरू की। आवाज सुनकर रमेश की आँख खुल गयी। उसने एक बदमाश को पकडऩे का प्रयास किया। उसी समय उसकी आबाज सुनकर उसकी बहन भी जाग गयी। उसने भी बदमाश के पीछे से बाल पकड़ लिये। अपने साथी को चंगुल में फंसता देख एक बदमाश नें रमेश के तीन गोली मार दी। उसकी बहन को भी पीटकर जख्मी कर दिया और मौके से 20 हजार की नकदी और जेबरात लेकर फरार हो गये। ग्राम प्रधान ग्रीश नें पखना चौकी इंचार्ज अमित कुमार को घटना की सूचना दी। जिसके बाद वह मौके पर पंहुचे। परिजन उसे निजी वाहन से पहले सीएचसी लेकर पंहुचे और उसके बाद उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। लोहिया अस्पताल से भी उसे हालत नाजुक होनें पर उसे रिफर कर दिया गया। बहन रचना नें बताया कि भाई का विवाह तय हो गया है। उसकी नवरात्रों में ही गोदभराई आदि की रश्म होनें वाली थी। घर में विवाह आदि की खुशियाँ थी। लेकिन बदमाशों नें रमेश के गोली मारकर खुशियों को मातम में बदल दिया।
मौके पर भाई के बदमाशों से लोहा लेनें वाली रचना नें बताया कि लूट और गोली मारनें की घटना करने वाले बदमाश 18 से 25 की उम्र के दुबले पतले युवक थे। घटना बीती रात एक बजे हुई। उसके बाद दूसरे दिन फिल्ड यूनिट और स्वाट टीम घटना पर जाँच पड़ताल करने पंहुची। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार नें बताया कि अभी तहरीर नही मिली है। जाँच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
फर्रूखाबाद: टैक्टर से टकराकर बाईक सबार घायल
फर्रुखाबाद --तेज रफ्तार से चला रहे बाइक चालक की बाइक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गयी, जिससे बाइक सवार घायल हो गया। तेज रफ्तार के कारण बाइक सवार की हालत गम्भीर है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिरमौरा निवासी शमशाद पुत्र शराफत अली की साइकिल मकैनिक की दुकान है। दुकान फर्रुखाबाद रोड स्थित बनी हुई है। वहां से हुआ वह अपने गांव सिरमौरा गया हुआ था। उधर से वापस आते समय जोगपुर जाने वाले मार्ग के सामने तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। तभी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी तथा ट्रैक्टर के बाद एक दीवार में जा लगी, जिससे बाइक भी मौके पर क्षतिग्रस्त हो गई तथा बाइक चालक शमशाद भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजनों ने घायल शमशाद को कस्बे के निजी चिकित्सक भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसको फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है।
फर्रूखाबाद: नवजात बच्ची को फेंक डायन बन रही महान कैसे सफल होगा बेटी बचाओ अभियान
फर्रुखाबाद --दुनिया भर में मां का दर्जा भगवान से बढ़कर है वह मां ही होती है जो हमें इस दुनिया में लाती है और पाल पोसकर बड़ा करती है। आज इसका जीता जागता उदाहरण कायमगंज पुलिया के पास नवजात बच्ची के पड़े होने को दर्शाता है। इसे सुनकर आप हैरान हो जायेंगे कि क्या कोई मां इतनी कठोर हो सकती है जो डायन बन अपनी ही औलाद को डस से ! इस तरह कैसे सफल होगा बेटी बचाओ अभियान !
जानकारी के अनुसार आज कायमगंज तहसील के पास स्थित पुलिया के नीचे एक नवजात बच्ची पड़ी थी। जिसको शमशाबाद थाना क्षेत्र के गाँव कुइयांखेड़ा के संतोष कुमार बाल्मीक अपने साथ नवजात बच्ची को लेकर आये और फैजबाग चौकी में दारोगा ओमवीर सिंह को सौंप दिया। जहां ममता कलंकित हो गई है। दरोगा ओमवीर सिंह ने बाल कल्याण समिति फर्रुखाबाद से संपर्क किया। मौके पर पहुंचे बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ0 संजीव गंगवार को सौंप दिया है। एक बच्चे को पेट में रखकर पालने के बाद जन्म मिलने के बाद कुमाता ने उसे पुलिया के पास फेंक दिया। मां ने अपने बच्चे को जन्म के बाद लोक लॉज से बचने के लिये मां के आंचल को ही शर्मसार करके रख दिया। लड़की के रूप में जन्में बच्चे को उस मां ने पुलिया के पास फेंक दिया जिसे उसने 9 महीने तक अपने गर्भ में रखा।
फर्रूखाबाद: बाप को पीटना बेटों को पड़ा भारी पुलिस ने उनकी आरती उतारी
फर्रुखाबाद - राजेपुर थाना क्षेत्र गांव बहादुरपुर निवासी दो सगे भाइयों को पिता को पीटना उस समय भारी पड़ गया जब पुलिस ने उन्हें पिता की शिकायत पर पकड़ कर पहले तो खातिर दारी की फिर शांति भंग में चालान कर दिया ! भूतपूर्व सैनिक बृजपाल के बसंत और सत्य प्रकाश दो पुत्र हैं पुत्र द्वारा पिता से पैसे मांगने पर पिता के द्वारा पैसे ना देने पर वसंत ने पिता बृजपाल को पीट दिया जिसकी शिकायत पिता ने पुलिस से कर दिया पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को शांति भंग में चालान कर दिया !
फर्रूखाबाद: से: से ब्यूरो विनोद दिक्षित केसाथ: सुनील शुक्ला की रिपोर्ट:

No comments