आयोजित किया गया ग्रीन सिटी के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम
हरदोई : - आयोजित किया गया ग्रीन सिटी के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम :
October 1, 2019, सम्पादक, खोज जारी है न्यूज चैनल, की रिपोर्ट:

हरदोई : - आयोजित किया गया ग्रीन सिटी के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम :
हरदोई मंगलवार को बावन रोड पर तत्योरा ग्राम तक ग्रीन सिटी के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हरदोई को ग्रीन सिटी बनाना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान,
राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष आरपी सिंह, प्रांतीय महासचिव रविंद्र प्रताप सिंह, प्रांतीय महासचिव उग्रसेन सिंह एवं प्रांतीय युवा अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह व समाजसेवी राज्यवर्धन सिंह सोमवंशी एवं
भारतीय सैनिकों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया इसके अतिरिक्त शैलेंद्र श्रीवास्तव कोतवाली शहर हरदोई, अवधेश सिंह, दीपक शुक्ला अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघ, राहुल मिश्रा, लव कुश, ओपी सिंह, प्रवीण सिंह, सुनील सिंह द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।


No comments