Breaking News

*मुख्यमंत्री ने जनपद मऊ में सिलेंडर फटने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

*मुख्यमंत्री ने जनपद मऊ में सिलेंडर फटने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया*

*घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश*

*हादसे के पीड़ितों को हर संभव मदद व राहत प्रदान की जाए:मुख्यमंत्री*

लखनऊ:14 अक्टूबर, 2019

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी  आदित्यनाथ जी ने जनपद मऊ में सिलेंडर फटने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने तथा इस हादसे के पीड़ितों को हर संभव मदद एवं राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से  दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।

सम्पादक: डीपी सिंह चौहान/ खोज जारी है न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र/ की खास खबर:
मोबाइलः09453557242/07398518888

No comments