Breaking News

हरदोई: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के द्वितीय स्तर जियोटैगिंग में जनपद, प्रदेश में प्रथम स्थान पर:-डीएम

हरदोई: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के द्वितीय स्तर जियोटैगिंग में जनपद, प्रदेश में प्रथम स्थान पर:-डीएम।

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया है कि माह अगस्त एवं सितम्बर 2019 में जनपद हरदोई को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के द्वितीय स्तर जियोटैगिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री आवास योजन शहरी के अन्र्तगत जनपद में अद्यतन 11164 पात्र लाभार्थी चयनित किये जा चुके है और जिसके सापेक्ष 7915 लाभार्थियों को प्रथम किश्त, 5622 लाभार्थियों को द्वितीय किश्त एवं 1562 लाभार्थियों को तृतीय किश्त हस्तान्तरित की जा चुकी है।
जिलाधिकारी ने बताया कि इसके अतिरिक्त जनपद में लगभ 1910 आवास पूर्ण हो गये है तथा शेष आवासों का निर्माण प्रगति पर है और वर्तमान में भी पात्र लाभार्थियों को चयनित एवं लाभान्वित करने हेतु सर्वेक्षण कार्य सभी नगर निकायों पर तेजी से किया जा रहा है एवं शीघ्र ही अंगीकर अभियान के तहत सभी लाभार्थियों को मा0 प्रधानमंत्री की अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं में लाभान्वित किये जाने की प्रक्रिया प्रगति पर है।


हरदोई: उद्यान विभाग एवं सचिव कृषि उत्पादन मण्डी समिति के सौजन्य से प्याज फुटकर बिक्री केन्द्र स्थापित।

जिला उद्यान अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया है कि जनपद की नवीन फल मण्डी हरदोई में उद्यान विभाग एवं सचिव कृषि उत्पादन मण्डी समिति के सौजन्य से प्याज फुटकर बिक्री केन्द्र स्थापित किया गया है। जिस पर जन मानस हेतु प्याज फुटकर दर रू0 30.00/-प्रति किलोग्राम की दर से बिक्री की जा रही है।


हरदोई: सी0एस0एन0 कालेज में ग्राहक जागरूकता एवं सम्पर्क अभियान का आयोजन किया गया।

अग्रणी जिला प्रबन्धक वी0एन0 शुक्ला ने बताया है कि यूनियन बैंक आॅफ इण्डिया द्वारा 04 अक्टूबर 2019 को हरदोई के सी0एस0एन0 कालेज में ग्राहक जागरूकता एवं सम्पर्क अभियान का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही बैंकिंग योजनाओं एवं विभिन्न प्रकार के ऋण यथा मुद्रा ऋण, किसान के्रडिट कार्ड, खुदरा ऋण, वाहन ऋण, एम0एम0एम0ई0 ऋण, शिक्षा ऋण, व्यक्तिगत ऋण इत्यादि की जानकारी प्रदान की गयी। इस अभियान में हरदोई जिले के सभी बैंक, गैर बैंकिंग वित्तीय कम्पनी, कृषि विभाग, नाबार्ड, एवं सूक्ष्म वित्त संस्थान उपस्थित रहे और अपनी ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया, तत्पश्चात बैंक प्रशासन के उच्च अधिकारियों द्वारा चलायी जा रही सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा बहुत ही रोचक ढ़ग से सरकार की जनहित योजनाओं की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के अन्त में बैंको द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं के लाभार्थियो को ऋण स्वीकृति पत्र भी प्रदान किये गये।


हरदोई: द्वितीय मतदान अधिकारी के रूप में तैनात सन्तोष कुमार की मृत्यु होने पर आश्रित परिवार को अनुमन्य सहायता राशि रू015,00,000.00 उपलब्ध करायी गयीः-जिला निर्वाचन अधिकारी।

जिला मजिस्टेªट/जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे ने बताया है कि लोक सभा सामान्य निर्वावन-2019 में मतदान अधिकारी द्वितीय के रूप में तैनात नलकूप चालक सन्तोष कुमार पुत्र राधेश्याम की दुर्घटना के उपरान्त उपचारावस्था में मृत्यु हो जाने के कारण उनके आश्रित परिवार को अनुमन्य सहायता राशि रू015,00,000.00 उपलब्ध कराये जाने हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार 18 सितम्बर 2019 के द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए व्यय मद से अनुग्रह राशि के लिए जनपद हरदोई को आवंटित धनराशि रू0 15,00,000.00/- कोषागार से आहरित कर भुगतान किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
उन्होने बताया कि धनराशि उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कोषागार से आहरित कर नलकूप चालक स्व0 सन्तोष कुमार पुत्र राधेश्याम के आश्रित आशा देवी निवासी ग्राम हाजीपुर पोस्ट वासितनगर जनपद हरदोई के बैंक खाते में ई0 पेमेण्ट के माध्यम से भुगतान की गई है।

सम्पादक खोज जारी है: न्यूज चैनल:

No comments