Breaking News

फिरोजाबाद:-* भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी के आह्वान के बाद उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में भी विगत वर्षों से विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा दीपावली के पावन पर्व पर दीपोत्सव के साथ साथ *अमर शहीदों को श्रद्धान्जली* के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है

28✨10✨2019: *D.P Singh Chauhan*


    *🌳 दीपावली के पावन पर्व पर 🌳*
 *🇮🇳 विभिन्न सामाजिक संगठनों के 🇮🇳*
*कार्यकर्ताओं ने मिट्टी के दीप जलाकर दी*
               🙏💧🙏💧🙏
    *देश के अमर शहीदों को श्रद्धान्जली*
http://www.khojjarihai.com/28 /2019/10/
* सम्पादक: खोज जारी है न्यूज: चैनल:  *
* खोज जारी है... दैनिक हिंदी समाचार पत्र*

*🔮💦फिरोजाबाद:-* भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी के आह्वान के बाद उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में भी विगत वर्षों से विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा दीपावली के पावन पर्व पर दीपोत्सव के साथ साथ *अमर शहीदों को श्रद्धान्जली* के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं ने देश के शहीदों के नाम से कार्यक्रम आयोजित कर दीये जलाए और लोगों से भी यह आह्वान किया कि  हर दीपावली की शाम अपने-अपने घरों में कम से कम एक दीया शहीदों के नाम से अवश्य जलाएं। इसी श्रृंखला में जनपद फिरोजाबाद में भी *जनआधार कल्याण समिति एवं स्वामी विवेकानंद मानव सेवा समिति* द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें जिला प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों सहित इंटरनेशनल महिला तुलसी, सेवा - पथ जनकल्याण समिति, जॉइंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति व अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं, पत्रकारों व नगर के गणमान्य नागरिकों ने भी पुष्प अर्पित कर दीये जलाए और दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को याद किया। *इस दौरान कम्पनी बाग स्थित पार्क में जनआधार कल्याण समिति द्वारा भारत माता की प्रतिमा पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा लगाकर अधूरा श्रृंगार पूरा किया गया।* नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी कार्यक्रम स्थल तक चूना का छिड़काव ओर रंगोली सजाई गई तथा स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा गया।

🌳💦 प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनपद में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए *नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह ने कहा कि* भारतीय सेना के जवान ही हमारी सरहदों की रखवाली करते हैं। उनकी बदौलत ही भारत में अमन चैन व खुशियां आती है और हम धूम धाम से सभी उत्सव मनाते हैं। हर वर्ष दीपावली के अवसर पर भी शहीदों के नाम से दीप जलाकर हम उनके परिवार को संबल प्रदान कर सकते हैं। देश के ऐसे सजग प्रहरियों के चलते ही हमारे आत्म सम्मान की रक्षा होती है। *देश की सुरक्षा के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों को ऐसे अवसरों पर याद कर कम से कम एक दीया शहीदों के लिए जरुर जलाना चाहिए।*

*🌳💦 जिला विद्यालय निरीक्षक रीतू गोयल ने कहा कि* हम दिवाली धूमधाम के साथ मनाते हैं, लेकिन हम जिनकी बदौलत यह दिवाली मना रहे हैं उनको भी हमें याद करना चाहिए। *जिन शहीदों ने अपना लहू बहाकर हमें आजादी दी उनके नाम से भी हमें हर वर्ष एक दीया अवश्य जलाना चाहिए...✒*

*🌳💦ब्रांड एंबेसडर स्वच्छ भारत मिशन फिरोजाबाद एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कल्पना राजौरिया ने कहा कि* दीपावली का त्योहार मनाते समय हमें सदैव यह ध्यान रखना चाहिए कि आज हम सभी ये खुशियाँ तभी मना पा रहे हैं जब *सीमा पर हमारे सैनिक भाई भूख प्यास व मौसम की भी परवाह न करते हुए अपने परिवार से दूर रहकर सरहद पर मुस्तैदी से हमारी रक्षा कर रहे हैं, इसलिए प्रत्येक त्यौहारों पर उनको अपनी हर पूजा में सम्मिलित जरूर करना चाहिए,* दीपावली दीपों का त्यौहार है और इस पावन पर्व पर *हमें अपने बच्चों को यह भी जरूर बताना चाहिए कि देश के वीर शहीदों को समुचित सम्मान दें और उनके नाम का दीया जलाकर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अवश्य अर्पित करें...✒*

*🌳💦जनआधार कल्याण समिति के सचिव प्रवीन कुमार शर्मा ने कहा कि* सिर्फ एक दीया नहीं बल्कि दीपावली के सारे दीये इसी नाम पर जलाएं। हम अपने घरों में तभी तक सुरक्षित हैं जब हमारे सैनिक सीमा पर चौकस हैं। इस चौकसी में उन सैनिकों का त्याग भी शामिल है जो अब हमारे बीच नहीं हैं। देश पर कुर्बान होने वाले बेटों को याद करना हमारा नैतिक धर्म है। *हमें शहीद सैनिकों के नाम से सिर्फ एक दीया ही नहीं बल्कि हर वर्ष दीपावली के पावन पर्व पर सारे दीये इसी नाम से जलाने चाहिए...✒*

*🌳💦स्वामी विवेकानंद मानव सेवा समिति के सचिव दीपक तिरंगा ने कहा कि* हमने नहीं देखा भगवान राम को, भगवान कृष्ण को, माता दुर्गा को, हमने देखा है तो सिर्फ उन शहीदों को हर समय तिरंगे में हमारे आंगन में आते हुए, *आओ हम सभी संकल्प लें कि हर दीपावली पर उन शहीदों के परिवार की खुशियों के लिए दीप जलायें और शहीदों को श्रद्धान्जली देकर उनके लिए प्रार्थना करें...✒*

*🔮✨इस अवसर पर श्रीमती आशा राकेश गुप्ता, श्रीमती अल्का राजीव गुप्ता, श्रीमती अल्का दयानंद गुप्ता, श्रीमती शालू गुप्ता, सीमा पंकज गुप्ता, किरन पांडेय, कल्पना राजौरिया, अमृत कौर, दीपक तिरंगा, प्रवीन कुमार शर्मा, कश्मीर सिंह, राजकुमार शर्मा, गौरव वर्मा, अंकित वर्मा सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित सुरेश कन्हैयानी, सौरभ उपाध्याय, सौराज सिंह व अन्य पत्रकार बन्धुओं व गणमान्य नागरिकों ने भारत माता के वीर सपूतों को श्रद्धान्जली अर्पित की।

www.khojjarihai.com
Email: Khojjarihai@gmail.com


    *📍जनहित में जारी संदेश📍*
  🕳🕳🕳🕳🕳🕳🕳🕳🕳
*🔮✨पर्यावरण हित में हम समस्त उपभोक्ताओं से यह अपील करते हैं कि सामान खरीदते समय किसी भी दुकानदार से सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रोडक्ट्स न मांगे बल्कि स्वयं अपने घर से कपड़े, जूट, कागज आदि से बने थैले साथ लेकर चलें...✒*
              〰💧〰💧🔮💧〰💧〰
                       *🇮🇳 सम्पादक :-*
*📍✨खोज जारी है न्यूज़ चैनल हिं०दै०स० पत्र ✨📍*
                          (प्रदेश अध्यक्ष)
        आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश)
               *🌤 हरदोई/ (उत्तर प्रदेश) 🌤*
             *➖मोबाईल:07398518888➖*
                  〰💧〰💧🔮💧〰💧〰

No comments