Breaking News

खुटार: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

खुटार: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल।



जनपद लखीमपुर के गांव झकरा पिपरी निवासी गुरमीत सिंह अपने रिश्तेदार के घर पलिया बाइक से गए थे। वहां से बाइक से वापस नानकमत्ता जा रहे थे। खुटार पूरनपुर मार्ग पर लौहंगापुर गुरुद्वारे के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को देकर उसे खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। गुरमीत सिंह की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

उत्तर प्रदेश से प्रशासनिक ब्यूरो उदयवीर  सिंह के साथ उत्तर प्रदेश क्राइम ब्यूरो आलोक सिंह की खास खबर

No comments