पीएम मोदी ने कहा कि दीवाली से पहले हरियाणा और महाराष्ट्र की जनता ने जो आशिर्वाद भाजपा को दिया है उसके लिए मैं उनका अभिनंदन करता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि दीवाली से पहले हरियाणा और महाराष्ट्र की जनता ने जो आशिर्वाद भाजपा को दिया है उसके लिए मैं उनका अभिनंदन करता हूं। उन्हाेंने पार्टी कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया जिन्होंने लोगों का समर्थन हासिल किया। उन्हाेंने कहा कि महाराष्ट्र में देवेन्द्र जी और हरियाणा में मनोहर लालजी का पहला अनुभव था। ये दोनों पहले किसी सरकार में मंत्री भी नहीं रहे। महाराष्ट्र में हमें गत चुनाव में भी बहुमत नहीं मिला और हरियाणा में हमें दो सीटों का बहुमत मिला था। फिर भी दोनों मुख्यमंत्रियों ने जनता की भलाई के लिए जिस ईमानदारी से काम किया है उस पर जनता ने विश्वास जताया है।
पीएम मोदी ने कहा कि मेरा विश्वास है कि आने वाले पांच साल में उनका कार्यकाल बहुत उज्जवल होगा। जो राजनीतिक पंडित इस चुनाव का विश्लेषण कर रहे हैं। हरियाणा में अभूतपूर्व परिणाम है। क्योंकि इन दिनों एक सरकार के दोबारा आना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे समय में हरियाणा में सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर आना बड़ी बात है। इस बार हमने पिछली बार की तुलना में तीन फीसदी अधिक वोट प्राप्त किए हैं। जो हरियाणा की राजनीति के बारे में जानते हैं कि किसी पार्टी के साथ गठबंधन करना होता था तो उनकी शर्तों पर करना पड़ता था। चुनाव लड़ने के लिए सीमित सीटें मिलती थी। 2014 के पहले यही स्थिति थी। ऐसे में हमारी टीम ने इस चुनाव में पूरा दम दिखाया।
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के पहले भाजपा महाराष्ट्र में जूनियर पार्टन के रूप में रही है। कभी शिवसेना के साथ सरकार में थोड़ी बहुत भागीदारी होती थी। महाराष्ट्र के इतिहास में 50 साल में पहली बार ऐसा हुआ जब पूरे पांच साल किसी मुख्यमंत्री ने शासन चलाया। देवेन्द्र फडनवीस ने शासन चलाकर दिखाया। भाजपा का जो चरित्र है सबको साथ लेकर चलने का। हमें पूर्ण बहुमत नहीं मिला तो जब भाजपा और शिवसेना ने मिलकर स्थिर शासन दिया। इस बार भी गठबंधन को भारी बहुमत से महाराष्ट्र की जनता ने विजयी बनाया। हमारा युवा नेतृत्व है वहां। उन्हाेंने एक भी दाग लगाए बिना सरकार चलाई वो हमारे लिए गर्व की बात है।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं दोनों प्रदेश की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि आपने जिस तरह का आशिर्वाद हम पर बरसाया है। हमारी टीम नई थी, फिर भी पांच साल हमने आपकी सेवा की। आपने दोबारा मौका दिया है तो मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इस बार हम पिछली बार से अधिक मेहनत से सेवा करेंगे। आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। मैंने महसूस किया है कि जब केन्द्र में हमारी सरकार है तो भाजपा शासित प्रदेशों में हमारी योजनाओं को लागू करने में उत्साह होता है। जबकि जिन प्रदेशों में दूसरे दलों की सरकार है वहां योजनाओं का नाम बदलने में ही समय निकल जाता है। आने वाले समय में जपता का ये प्यार हमारी जिम्मेदारी को भी बढ़ाता है। हमारी तरफ से हम कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। अंत में मैं मनोहर लाल जी और देवेन्द्रजी को बधाई देता हूं। साथ ही लोगों को भी दिवाली की शुभकामना देता हूं।
सिलसिला: खबरों का/ गांव से गव से सड़क/ सड़क से संसद तक बने रहिए खोज जारी है... न्यूज़ चैनल के साथ मो0945355 57242
24×7 खोज जारी है...न्यूज: पसंद करने के लिए इस मैसेज को reply करें और टाइप करे।
वेबसाइट:www.khojjarihai.com
Email:khojjarihai@gmail.com
सम्पादक: खोज जारी है न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र/ की खास खबर: मो09453557242/07398518888
No comments