Breaking News

हरदोई: ब्रेकिंग: न्यूज़: हरपालपुर: थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव निवासी रामसुंदर उर्फ बब्बू को बीती सोमवार की रात किसी ने फोन करके घर से बुलाया और कर दी हत्या

हरदोई: ब्रेकिंग न्यूज़ हरपालपुर: थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव निवासी रामसुंदर उर्फ बब्बू को बीती सोमवार की रात किसी
ने फोन करके घर से बुलाया।जाते समय परिजनों को उसने बताया कि वह अभी वापस आ रहा है।लेकिन काफी देर तक वापस न आने पर उसकी पत्नी ने फोन करके बुलाया।फिर उसने वही जबाब दिया कि अभी आ रहे है।काफी देर बाद जब पत्नी ने पुनः फोन किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ था।परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।तो वह लोग घर से निकलकर उसको खोजने लगे।लेकिन उसका कोई पता नही चल सका था।मंगलवार की दोपहर बाद लगभग चार बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर मलिखे के धान के खेत मे पड़ा मिला।ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।घटना की सूचना मिलते ही गांव में हाहाकार मच गया।मौके पर पहुंचे परिजनों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भगवान चंद्र वर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।उधर घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक त्रिगुण विशेन ने घटनास्थल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।तथा अभियोग दर्ज कर मामले की जांच का निर्देश दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

सम्पादक: खोज जारी है न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र: की खास खबर: 

No comments