Breaking News

अध्यापक आलोक कुमार को निलम्बित कर सहायक अध्यापक एवं रसोइया का मानदेय रोकेंः-जिलाधिकारी

अध्यापक आलोक कुमार को निलम्बित कर सहायक अध्यापक एवं रसोइया का मानदेय रोकेंः-जिलाधिकारी।

निर्धारित मीनू के अनुसार मिड-डे मील दिया जाये:- पुलकित खरे
हरदोई, 04 नवम्बर 2019:- जिलाधिकारी पुलकित खरे ने आज प्राथमिक पाइशाला कौढ़ा तथा जूनियर हाई स्कूल अटवा असगंवा का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक पाठशाला कौढ़ा के निरीक्षण में कम्पोजिंग ग्रांट एवं खेेलकूद उपकरण खरीद में अनियमियता पाये जाने पर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देश दिये संबंधित अध्यापक आलोक कुमार को तत्काल निलम्बित कर अवगत करायें।
निरीक्षण में सहायक अध्यापक पायल मलिक एवं रसोईया निर्मला के अनुपस्थित मिलने पर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि दोनो का मानदेय रोका जाये।
जूनियर हाई स्कूल अटवा असगंवा के निरीक्षण में सहायक अध्यापक निर्जला वर्मा, दीप्ती राजवंशी तथा निलम कुमार के अनुपस्थित मिलने पर श्री खरे ने बीएसए को निर्देश दिये कि सभी अध्यापकों का मानदेय तत्काल प्रभाव रोकें तथा पर्यवेक्षण कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी को कठोर चेतावनी जारी करते हुए निर्देश दिये कि पर्यवेक्षण कार्य को गुणवत्ता परक करें और इसमें लापरवाही करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दोनो विद्यालयों में रसोईघर, प्रयोग होने वाले मसाले, तेल, आटा, चावल आदि की गुणवत्ता को देखा तथा प्रधानाचार्य को निर्देश दिये कि बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुसार मिड-डे मील दिया जाये और बच्चों को सभी अध्यापक अपने विषय अनुसार गुणवत्तापरक शिक्षा दें।

गन्ना समय से बिक्री कर खेतों में अगली फसल की तैयारी कर सकेगें:- जिलाधिकारी।
छोटे-बड़ें किसानों का गन्ना पूरी जिम्मेदारी के साथ क्रय करें:- पुलकित खरे
02. जिलाधिकारी पुलकित खरे ने तहसील शाहाबाद के अन्तर्गत लोनी चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारम्भ पूजा के उपरान्त फीताकाट कर एवं पेराई मशीन में गन्ना डाल कर व पेराई मशीन का बटन दबाकर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित कृषकों से कहा कि लोनी चीनी मिल ने पूर्व वर्ष के एक सप्ताह पहले ही पेराई सत्र प्रारम्भ किया गया है और गन्ना किसानों को शतप्रतिशत गन्ना भुगतान कर लक्ष्य की प्राप्ति की थी। उन्होने कहा कि जल्दी पेराई सत्र शुरू होने से किसानों को लाभ होगा और वह अपना गन्ना समय से बिक्री कर खेतों में अगली फसल की तैयारी कर सकेगें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने गन्ना मिल अधिकारियों से कहा कि पिछलें वर्ष की भांति ही समस्त छोटे-बड़ें किसानों का गन्ना पूरी जिम्मेदारी के साथ क्रय करें और साथ ही किसानों द्वारा बिक्री किये गये गन्ने का भुगतान भी करते जायें और गन्ना क्रय के दौरान मिल में किसानों के लिए पेयजल तथा जानवरों के लिए चारे आदि की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। गन्ना पेराई सत्र प्रारम्भ अवसर पर अजंवा चीनी मिल के कुलदीप सिंह, हरियावां के प्रदीप त्यागी, लोनी के पंकज सिंह तथा रूपापुर चीनी मिल के पी0के0 सिंगल, ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान तथा भारी संख्या में गन्ना किसान आदि मौजूद रहें।

टापटेन अपराधियों के नाम, पता, अपराध संख्या लिखवाकर फोटो सहित बोर्ड थाने पर लगवायेंः-डीएम।
समस्त शिकायतों का निस्तारण गांव में जाकर करें:- पुलकित खरे
03. जिलाधिकारी पुलकित खरे ने आज थाना मझिला के निरीक्षण में थाने की बाउण्ड्री टूटी होने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने तथा टापटेन अपराधियों की सूची पूर्ण जानकारी एवं फोटो न लगाये जाने पर थानाध्यक्ष को निर्देश दिये कि थाने की बाउण्ड्री का निर्माण करायें तथा उचित प्रकाश व्यवस्था कराने के साथ थाना क्षेत्र टापटेन अपराधियों के नाम, पता, अपराध संख्या एक बड़े बोर्ड पर लिखवाकर फोटो सहित थाने पर लगवायें।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लम्बित शिकायतों के सम्बन्ध में सभी बीट इंस्पेटरों को निर्देश दिये कि जनता मिलन, तहसील व थाना दिवस आदि से प्राप्त होने वाली समस्त शिकायतों का निस्तारण गांव में जाकर करें और निस्तारित शिकायत का विवरण रजिस्टर पर अवश्य लिखें। उन्होने बंदीगृह आदि में लगें सीसी कैमरे देखने के अलावा त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर आदि का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सीओ शाहाबाद, थानाध्यक्ष आदि मौजूद रहें।

ग्राम पंचायतें हैण्डपंपों के रिबोरिंग का कार्य स्वयं करा सकती है:- जिलाधिकारी।
04. जिलाधिकारी पुलकित खरे ने जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी तथा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों से कहा है कि शासन द्वारा यह व्यवस्था दी गयी है कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में अधिष्ठापित इण्डिया मार्क-2, हैण्डपम्प के रिबोरिंग का र्य 14वें वित आयोग/ राज्य वित आयोग के माध्यम से ग्राम पंचायतों को प्राप्त धनराशि से संबंधित ग्राम पंचायतों द्वारा कराया जायेगा, ग्राम पंचायतें हैण्डपंपों के रिबोरिंग का कार्य स्वयं करा सकती है तथा संबंधित कार्यदायी संस्था, उ0प्र0 जलनिगम या यूपी स्टेट एगों से करा सकती है और व्यवस्था के अनुरूप गुणत्ता सुनिश्चित करने हेतु हैण्डपम्प रिबोर के पूर्व व बाद में उ0प्र0 जल निगम अथवा यूपी स्टेट एग्रो से सत्यापन कराना अत्यन्न आवश्यक होगा।
जिलाधिकारी ने उक्त अधिकारियों को निर्देश दिये है कि संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों से अनुपालन करायें कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में अवस्थित हैण्डपम्पों के रिबोर के पूर्व  जल निगम अथवा एग्रो के संबंधित अवसर अभियन्ता के स्थलीय सत्यापन कराकर रिबोर योग्य होने का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद ही भुगतान की कार्यवाही की जाये तथा बिना प्रमाणिकरण कराये गये रिबोर की गुणवत्ता संदिग्ध होगी और 14वें वित/राज्य वित आयोग की धनराशि का दुरूपयोग माना जायेगा।

सम्पादक: डीपी सिंह चौहान/ खोज जारी है. न्यूज चैनल/हिन्दी दैनिक समाचार पत्र/ की खास खबर:

No comments