Breaking News

फर्रूखाबाद: नागरिकता एक्ट के बिरोध में बबाल, बाजार बंद

[21/12, 5:26 pm] खोज जारी है. न्यूज: चैनल: जि० संवाददाता: विनोद कुमार दिक्षित के साथ/ सुनील कुमार शुक्ला की खास रिपोर्ट: फरुखाबाद: 
फर्रूखाबाद: नागरिकता एक्ट के बिरोध में बबाल, बाजार बंद
फर्रुखाबाद-- आज दोपहर बाद पूरी एतिहात बरतने के बाबजूद नागरिकता संशोधन एक्ट के विरोध में हंगामे के दौरान पुलिस अधीक्षक, डीएम पर पथराव कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने अश्रु गैस छोड़ कर भीड़ को खदेड़ दिया। फिलहाल अब डीएम व एसपी का फ्लेग मार्च चल रहा है।
शुक्रवार को दोपहर बाद शहर कोतवाली क्षेत्र के घुमना व नेहरू रोड पर कुछ अराजकतत्ववो ने नागरिक  संशोधन बिल का विरोध करते हुए हुए हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद  बाजार बंद होने लगा मामले की सूचना जिलाधिकारी और एसपी को दी गई के बाद पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार मिश्रा जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर आ गए भीड़ को तितर-बितर करने के दौरान ही कुछ अराजक तत्वों  ने जिलाधिकारी व एसपी पर की पत्थर चला दिये और पुलिस पर पथराव कर हंगामा करने लगे। इसके बाद पुलिस ने लाठियां पटककर आरोपियों को खदेड़ दिया।  बवाल ज्यादा होने न पाए इस बात को ध्यान में रखते हुए  पुलिस ने बाजार को बंद करा दिया।
=======================================

[21/12, 8:15 pm] खोज जारी है. जि० संवाददाता
फर्रूखाबाद: भाजपा जिला अध्यक्ष का छाबनी क्षेत्र में हुआ अभिनंदन समारोह
फर्रुखाबाद --भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में सदर विधानसभा क्षेत्र के फतेहगढ़ मंडल के छावनी क्षेत्र में ग्राम स्वराज अभियान को लेकर कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश अग्रवाल व जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने स्वागत सम्मान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा ग्राम स्वराज अभियान पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम है । जानकारी पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी को होनी चाहिए। आज पूरे देश में समस्त विपक्षी दलों द्वारा नागरिकता संशोधन कानून का भ्रम फैलाया जा रहा है । कांग्रेस सहित समस्त विपक्षी दल पूरे देश में सांप्रदायिक हिंसा फैलाने का कार्य कर रहे हैं। मिथलेश अग्रवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभावशाली निर्णयों से देश में राष्ट्रहित के कई फैसले लिए गए। जिसके कारण देश सुरक्षित महसूस कर रहा है । महिला सशक्तिकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कई कल्याणकारी योजनाओं को चलाया है एक लोकतांत्रिक व्यवस्था के माध्यम से 70 वर्षो से लंबित कई जटिल समस्याओं को हल किया गया भाजपा ने अपने घोषणा पत्र के सभी मित्रों को हल करने का कार्य किया है । इस कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो पूर्व जिला महामंत्री शशांक शेखर मिश्रा ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष डा0 भूदेव राजपूत व भाजपा नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता ने विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर भाजपा मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, भाजयुमो जिला महामंत्री अंकुर मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

[21/12, 5:26 pm] खोज जारी है. न्यूज: चैनल: जि० संवाददाता: विनोद कुमार दिक्षित के साथ/ सुनील कुमार शुक्ला की खास रिपोर्ट: फरुखाबाद:

No comments