Breaking News

फर्रूखाबाद: टैम्पो खाई में गिरने से हुई युवक की मौत

खोज जारी है. जि० संवाददाता फर्रूखाबाद: टैम्पो खाई में गिरने से हुई युवक की मौत
फर्रुखाबाद --अज्ञात वाहन की टक्कर से टैम्पो अचानक खड्ड में पलटने से उसमे सबार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। जिससे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना कमालगंज के नगला दाऊद निवासी 18 वर्षीय अरवाज पुत्र असलम शुक्रवार को फतेहगढ़ से टैम्पों पर बैठकर आ रहा था। जब वह कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के याकूतगंज कानपुर-फर्रुखाबाद मार्ग पर बने हनुमान मन्दिर के निकट किसी अज्ञात वाहन नें टैम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टैम्पों खड्ड में पलट गया। टैम्पों में सबार अरवाज की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर कोतवाली फतेहगढ़ और थाना कमालगंज की पुलिस मौके पर आ गयी। मृतक की माँ जरीना बेगम का रो-रो कर बुरा हाल हो ज जारी है. जि० संवाददाता फर्रूखाबाद: मजदूरी के लिए घर से निकले व्यक्ति का सरसों के खेत में शव मिला
फर्रुखाबाद --बीते दिन घर से  नकदी लेकर निकले मजदूर का शव उसके गाँव के ही निकट एक सरसों के खेत में पड़ा मिला। जिसके बाद मौके पर भीड़ लग गयी। पुलिस ने पड़ताल शुरू की। पुलिस को भी गला दबाकर हत्या का शक है। कोतवाली क्षेत्र के रायपुर खास निवासी 30 वर्षीय श्रीकृष्ण उर्फ कन्हैया शाक्य पुत्र दिवारी लाल शाक्य बीते दिन दोपहर लगभग 2 बजे अपने घर से निकला था। उसने अपने खाते से दो हजार की नकदी भी निकाली थी। जिसके बाद वह घर से गायब हो गया। जिसके बाद श्रीकृष्ण अपने घर नही पंहुचा तो उसकी तलाश शुरू हुई। लेकिन उसका पता नही चल सका। शुक्रवार को सुबह उसका शव गाँव के ही निकट राकिव शाह के सरसों के खेत में मुंह के बल पड़ा मिला। सूचना मिलने पर सीओ कायमगंज अश्वनी कुमार, प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश राय, चौकी इंचार्ज ज्ञानेश्वर सिंह आदि मौके पर पंहुचे और पड़ताल की। पुलिस का मानना है कि गला दबाकर हत्या हुई होगी। मृतक के भाई रामशरण नें भी हत्या का आरोप लगाया है। माँ नन्ही देवी आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक श्रीकृष्ण शराब पीने का आदि था। प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश राय नें बताया कि देखने में लग रहा है कि गला दबाकर हत्या की गयी है। पोस्टमार्टम कराया जायेगा। जिसके बाद मौत का कारण पता चलेगा।

No comments