Breaking News

*दरोगा के खिलाफ भाकियू का धरना प्रदर्शन*

*दरोगा के खिलाफ भाकियू का धरना प्रदर्शन*

15 दिन के अंदर दरोगा न हटा तो थाने का होगा घेराव: राकेश चौहान।
-----------------------------------------------------------------------
हरपालपुर। स्थानीय कोतवाली में तैनात एक एसआई द्वारा एक किसान यूनियन के नेता के साथ अभद्रता के आरोप में शुक्रवार को सैकड़ों तादात में किसान नेताओं ने आरोपित एसआई के खिलाफ नारेबाजी कर प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
      शुक्रवार को कस्बे के एक डिग्री कॉलेज के परिसर में भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन का नारेबाजी की। मालूम हो कि अभी हाल ही में सवायजपुर तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने एसआई राहुल द्विवेदी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि एसआई ने उन्हें थाने से गाली-गलौज करके भगा दिया था। शुक्रवार को धरना प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान ने कहा कि यदि 15 दिन के अंदर आरोपित एसआई के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। तो सैकड़ों की तादात में संगठन के पदाधिकारी कोतवाली थाना का घेराव करेंगे। इस मौके पर प्रदेश संगठन के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

संवाद सूत्र (UP) से: उदयवीर सिंह/ के साथ/ संवाद सूत्र (UP) से आलोक सिंह/ के साथ/ ब्यूरो: कुलदीप सिंह/ की खास रिपोर्ट:

No comments