फर्रूखाबाद: आर्थिक गणना का जिला अधिकारी ने किया सुभारम्भ
खोज जारी है. जि० संवाददाता फर्रूखाबाद: आर्थिक गणना का जिला अधिकारी ने किया सुभारम्भ
फरुखाबाद --आज जिलाधिकारी फ़र्रुखाबाद श्री माधवेन्द्र सिंह ने 7 वीं आर्थिक गणना का झंडा दिखा शुभारंभ किया इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनुराग जैन सीएससी के कर्मयोगी कार्यकर्ता एवं प्रवंधक शुशील कुमार तथा अनूदित बाजपई, रणवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।।।
=======================================
खोज जारी है. जि० संवाददाता फर्रूखाबाद: प्रयागराज डियूटी पर जा रहे बाईक से गिरकर चौकी इंचार्ज हुए घायल
फर्रुखाबाद --बाइक फिसलने से प्रयागराज जा रहे अचरा चौकी इंचार्ज हरिओम शर्मा गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना बीती बुधवार रात सात बजे की है। सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष आरके रावत ने मौके पर पहुंचकर घायल चौकी इंचार्ज श्री शर्मा को फर्रुखाबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद रात्रि में ही इंचार्ज को वापस अचरा ले गए।
चौकी इंचार्ज बीती रात 7:00 बजे अपनी प्लैटिना बाइक से प्रयागराज अपने विभागीय कार्य से जा रहे थे। तभी कायमगंज रोड सोनाली फिलिंग स्टेशन अचरा के सामने बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे चौकी इंचार्ज गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी इंचार्ज के सिर , चेहरे, हाथ, एवं घुटनों में कई चोटें आई हैं। इंचार्ज की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
अचरा चौकी इंचार्ज हरिओम शर्मा ने बताया कि मैं अचरा चौकी से अपनी प्लैटिना बाइक से बीती रात प्रयागराज विभागीय कार्य से जा रहा था। जब मैं अचरा से कायमगंज रोड सोनाली फिलिंग स्टेशन अचरा के सामने से गुजर ही रहा था कि तभी सामने से आ रहे फोर व्हीलर वाहन की रोशनी मेरे आंखों पर लगी जिससे मैं बाइक सहित रोड पर गिर गया। जिससे मेरे काफी चोटें आई हैं।।।
=======================================
खोज जारी है. जि० संवाददाता फर्रूखाबाद: सीओ सिटी ने अधिवक्ताओं के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया
फर्रूखाबाद--सीओ सिटी मन्नीलाल गौड ने आज पीटीओ वीके आनंद के मुकदमे में बनाये गये 7 अधिवक्ताओं के विरूद्ध आज अदालत में अभियोग पत्र दाखिल कर दिया। बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव पारिया ने विज्ञप्ति में आरोप लगाया है कि सीओ ने नितांत फर्जी मुकदमे में मनगणंत साक्ष्यों के आधार पर आज निर्दोष अधिवक्ताओं के विरूद्ध न्यायालय में अभियोग पत्र दाखिल किया है। एैसा कोई साक्ष्य न तो था और न ही क्षेत्राधिकारी द्वारा एकत्रित किया जा सका है। आरोप पत्र पर अदालत के समक्ष प्रसंज्ञान के समय आपत्ति दाखिल की जायेगी और आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जायेगी। संजीव पारिया ने कहा है कि सीओ का यह कुकृत्य अक्षम्य है और शीघ्र ही उनको दंड दिया जायेगा ! मालुम हो कि पीटीओ विजयकिशोर आनंद ने एआरटीओ कार्यालय के दलाल बबलू निवासी बरगदिया घाट, दलाल कुक्कू चौहान उर्फ राघवेन्द्र सिंह, जेएनवी रोड राजेन्द्र सिंह यादव एडवोकेट, मनोज अग्निहोत्री, अभिषेक अग्निहोत्री उर्फ डब्बू, शेर सिंह यादव एडवोकेट, बिल्लू दुबे, अरविन्द यादव व उनके 8-10 अन्य साथियों के विरूद्ध 12 जुलाई 2019 को कोतवाली फतेहगढ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमे उन्होने कार्यालय में मारपीट व जाति सूचक शब्दो से अपमानित करने का आरोप लगाया था। झूठी रिपोर्ट के विरोध में बार एसोसिएशन के अधिवक्ता कई दिनों हडताल पर रहे। तहसील के अधिवक्ताओ ने भी हडताल की थी !पुलिस ने 14 जुलाई को बबलू व कुक्कू को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान आरोपी ग्वालटोली निवासी राजेन्द्र सिंह यादव पुत्र स्व0 प्रकाशचन्द्र यादव, गंगानगर कालोनी निवासी मनोज अग्निहोत्री पुत्र उमाशंकर, अभिषेक अग्निहोत्री, ग्वालटोली निवासी शेर सिंह यादव पुत्र ओमप्रकाश उर्फ ओमी, आवास विकास कालोनी 6ए/343 निवासी दीपक सोलंकी एडवोकेट पुत्र सत्यवीर सिंह, थाना मऊदरवाजा के ग्राम टिमरूआ निवासी सुनील दिवाकर पुत्र सुरेश दिवाकर, सैनिक कालोनी फतेहगढ निवासी अनूप शाक्य पुत्र जागीर शाक्य की तलाश में पुलिस ने कई दबिशे दी थी। मालुम हो कि सीओ कि जांच के विरोध में बीते 2 दिनों अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। गुस्साये अधिवक्ताओं ने कचहरी में जुलूस निकालकर सीओ सिटी का पुतला भी फूंका था।।।

No comments