फर्रूखाबाद: मकरसंक्रांति के मौके पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
खोज जारी है. जि० संवाददाता फर्रूखाबाद: नागा बाबाओ का शोभा यात्रा निकाल किया गया स्वागत
फर्रुखाबाद --मेला रामनगरिया में दूर-दूर से आये साधु-संतों व नागा बाबाओं ने मकर संक्रांति पर मेले में शोभायात्रा निकालकर भगवान के भजन गाये। शोभा यात्रा सत्यागिरी महाराज के नेतृत्व में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निकाली गई। जूना अखाड़ा से शुरु हुयी यात्रा प्रशासनिक रोड, गंगाजी के किनारे से होते हुए जूना अखाड़ा पर समापन हुआ। शोभायात्रा में नागा बाबाओं का जगह-जगह पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। हैं। वहीं सीओ सिटी मन्नीलाल गौड़ ने भी माला पहनाकर स्वागत किया। शोभायात्रा में महन्त सत्यगिरी महाराज, मेला सचिव महंत कृष्णगिरी, विखंड विपिनपुरी हरदोई, सागरगिरी रामपुर फक्कड़ बाबा आदि साधु संत मौजूद रहे।
=======================================
खोज जारी है. जि० संवाददाता फर्रूखाबाद: एसडीएम ने अबैध खनन करते जेसीबी पकड़ी
फर्रुखाबाद --बुधवार को उपजिलाधिकारी ने छापेमारी कर अवैध रूप से मिट्टी का खनन करते हुए एक जेसीबी व तम्बाकू लदी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। हालांकि खनन करने वाले लोग टीम देखते ही भाग खड़े हुए। पकड़ी गईं ट्रैक्टर ट्राली व जेसीबी को उपजिलाधिकारी ने थाना पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया ! बुधवार दोपहर थाना क्षेत्र के गांव राईपुर चिन्हटपुर के पास जेसीबी के माध्यम से अवैध रूप से मिट्टी के खनन की जानकारी मिली। इस पर उपजिलाधिकारी अमित आसेरी ने पुलिस फोर्स के साथ बताए गए स्थान पर छापा मारा। पुलिस की टीम के मौके पर पहुंचते ही मिट्टी खनन करने वालों में खलबली मच गई। खनन करने वाले वाहनों के चालक तो वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए। मौके पर खनन करने वाली एक जेसीबी को टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। वापस आते समय कंपिल रास्ते में तंबाकू लदी ट्रैक्टर ट्राली के चालक से मंडी गेट पास दिखाने को कहा तो वह उपलब्ध नही करा सका। उपजिलाधिकारी ने ट्रैक्टर ट्राली को भी थाना ले जाकर खड़ा कराया। थानाध्यक्ष देवेंद्र गंगवार ने बताया अवैध खनन की सूचना मिली थी मौके पर पुलिस को देखकर जेसीबी चालक भाग गये। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
=======================================
खोज जारी है. जि० संवाददाता फर्रूखाबाद: मकरसंक्रांति के मौके पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
फर्रूखाबाद--मकर संक्रांति पर्व पर फर्रूखाबाद जिले के पांचाल घाट पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर समीपवर्ती मंदिरों में पूर्जा अर्चना करके गरीबों को चावल खिचड़ी, तिलपट्टी तथा वस्त्र दान किये। यहां मिली खबरों के अनुसार जिले के पांचालगंगा घाट पर लगे मेला श्रीरामनगरिया में साधु-संतों कल्पवासियों के अलावा शाहजहांपुर, मैनुपरी आदि जनपदों से मकर संक्रांति पर्व पर गंगा स्नान करने आये हजारों श्रद्धालुओं ने तड़के कड़ाके की ठण्ड में डुबकी लगाई। डुबकी लगाने वालों में महिलाएं, पुरूष तथा बच्चों ने गंगा स्नान के बाद समीपवर्ती मंदिरों में पुपांजलिअर्पित कर अगरबत्ती व धूपबत्ती लगाकर पूजा अर्चना की। बाद में मंदिर के बाहर मकर संक्रांति पर दान-दक्षिणा मिलने की आस लगाये बैठे गरीबों को श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर चावल खिचड़ी, तिलपट्टी व वस्त्र दान किये गये। इसी क्रम में कचहरी घाट, रानीघाट, विश्रांतघाट, टोकाघाट, ढाईघाट, सिंघीरामपुर घाट आदि गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति पर डुबकी लगाकर दान पुण्य कमाया। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से कई मजिस्ट्रेट गंगा श्रद्धालुओं के आवागमन का जायजा लेते रहे तथा तिराहा-चौराहा व मेला रामनगरिया पांचाल गंगा घाट पर पुलिस बल सुरक्षा के लिये तैनात रहा।

No comments