फरुखाबाद: संदिग्ध हालात में गोली मार कर की हत्या
संदिग्ध हालात में गोली मार की हत्या
फर्रुखाबाद--कमालगंज संदिग्ध स्थितियों में आज अधिवक्ता के भाई की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। राहगीर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस हत्या के कारणों को खोजने में लगी है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विवरण के अनुसार थाना कमालगंज के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी सर्वेश पुत्र रामदास ;50 वर्षद्ध आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने घर से नाश्ता कर निकले थे। उनकी कस्बे में ही परचून की दुकान है। करीब 10 बजे साठिया बगिया में आम के पेड़ के नीचे उनका शव पड़ा देख निकल रहे राहगीर रामदास पुत्र सुरेश निवासी देवरान गढ़िया ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख वहां तमाम भीड़ इकट्ठी होने लगी। मृतक के सीने पर गोली लगी है। मामले की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक डाॅ. अनिल कुमार मिश्र, अपर पुसि अधीक्षक त्रिभुवन सिंह भी यहां आ गये। उन्होंने थानाध्यक्ष अंगद सिंह को खुलासे के निर्देश दिए। पहुंचे डाॅग स्कवायट ने भी हत्या के कारणों को खोजने का प्रयास किया लेकिन दोपहर बाद तक पुलिस किसी मुकाम पर नहीं पहुंच सकी। मृतक के तीन पुत्र हैं जबकि भाई देवेश गुप्ता उर्फ बजरंगी परचून की दुकान में हाथ बंटाते थे। एक भाई अनुपम गुप्ता उर्फ अन्नू वकालत का व्यवसाय करते हैं। परिजनों के मुताबिक मृतक या उनके परिवारीजनों की किसी से रंजिश भी नहीं है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना का खुलासा शीघ्र किया जायेगा, दोषी बख्शे नहीं जायेंगे।
फरुखाबाद: से: ब्यूरो: सुनील कुमार शुक्ला: खोज जारी है. न्यूज: चैनल: यू०पी० की- खास- रिपोर्ट।

No comments