Breaking News

स्वर्गधाम :निर्माण कार्य में कमियाँ देख बिफरे डीएम फर्रूखाबाद

स्वर्गधाम :निर्माण कार्य में कमियाँ देख बिफरे डीएम 
फर्रूखाबाद!!!


जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग के साथ पांचालघाट स्थित र्स्वगधाम के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। काफी गंदगी देख डीएम ने पंचायत राज अधिकारी एवं ग्राम प्रधान को आज ही बेहतर ढंग से सफाई करने के निर्देश दिये और नियमित रूप से पांचालघाट एवं गंगा के किनारे सफाई करवाने की हिदायत दी। इसी दौरान विधायक श्री द्विवेदी ने डीएम को बताया कि पानी के निस्तारण हेतु सोखपिट बनवाया गया था, जो लीक हो गया है। डीएम ने तुरंत ही सोखपिट की मरम्मत करने का निर्देश दिया और पांचालघाट पर लगी लोहे की जाली को पूरी तरह बंद करने को कहा!!!

फर्रूखाबाद: ब्यूरो- सुनील कुमार शुक्ला/ खोज जारी है. न्यूज- चैनल - की- खास: रिपोर्ट!

No comments