Breaking News

फर्रूखाबाद : सांसद बोले कोरोना से न घबराएं भारत में सभी सैफ!

फर्रूखाबाद:- सांसद-  बोले कोरोना से न घबराएं भारत में सभी सैफ!
फर्रूखाबाद --सांसद मुकेश राजपूत ने अपने निवास पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया । उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से डरने की कोई जरुरत नहीं। इसके लक्षण भारत में नहीं हैं और लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। अपने हाथों को साफ करकर धोये। कुछ लोग विदेशों से लौटने वालों के सम्पर्क में आये जिस कारण दो दर्जन लोग इसके चपेट में आये। भारत में इसका कोई असर नहीं हैं। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि किसानों की आय को मोदी सरकार ने कहा था कि दो गुना करेंगे, लेकिन इस वर्ष किसानों की आय चार गुना हो गई हैं। आलू, प्याज, लहसन, मक्का, गन्ना आदि के दाम किसानों को अच्छे मिल रहे हैं। किसान खुशहाल हुआ हैं। फर्रुखाबाद से होकर गंगा एक्सपे्रस-वे निकलवाने के लिए मै प्रयासरत हूं। उन्होंने कहा कि जिले में जो भी अधिकारी, कर्मचारी भ्रष्टाचार करेगा वह जेल जायेगा। भोलेपुर फ्लाईओवर ब्रिज का कार्य चालू होने पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने होली पर पत्रकारों को गुलाल लगाकर बधाई दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, कायमगंज चेयरमैन सुनील चक, संजीव गुप्ता, प्रतिनिधि अनूप मिश्रा, दिलीप भारद्वाज, राहुल राजपूत, जितेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

ब्यूरो: फर्रूखाबाद: सुनील कुमार शुक्ला/ खोज जारी है. न्यूज-: चैनल की- खास- रिपोर्ट!

No comments