हरदोई: कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे से बचाव हेतु कछौना पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर की कार्यवाही!
कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे से बचाव हेतु कछौना पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर की कार्यवाही!
वैवाहिक समारोह के चलते सैकड़ों लोगों के एकत्रित होने की मिली सूचना पर की कार्यवाही!
कछौना(हरदोई):* कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाव हेतु केंद्र से लेकर राज्य सरकारें अपनी पूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं, इसको लेकर देश में पूरी तरह लॉक डाउन बीती रात से जारी है। लोगों को अनावश्यक घरों से निकलने पर पूर्ण पाबंदी है, साथ ही कहीं भी 5 या इससे अधिक व्यक्तियों के इकट्ठे होने पर भी बंदिश है। लेकिन कहीं-कहीं इसको लेकर लोगों में किसी प्रकार का भय नहीं है जिसको लेकर कछौना पुलिस से एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की है!
बताते चलें कि कछौना विकास खण्ड के ग्राम टिकारी निवासी जबर अली उर्फ जब्बार पुत्र अब्बास अली की लड़की का निकाह मंगलवार को होना तय था जिसको लेकर उनके घर में 30-35 लोग पहले से मौजूद थे जिनमें पुरुष, महिलाएं व बच्चे शामिल थे। चूंकि बारात सण्डीला क्षेत्र से आनी थी जिसमें 100 से अधिक लोगों के आने की संभावना थी और उनको लेकर नॉनवेज भोजन की पूरी तैयारी थी। सूचना मिलने पर कछौना पुलिस ने कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे से बचाव हेतु सक्रियता दिखाते हुए उक्त गांव निवासी जबर अली के विरुद्ध कछौना थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है!!!
डीपी सिंह चौहान ( संपादक ) खोज जारी है. न्यूज: चैनल- की - खास - रिपोर्ट!

No comments