सीडीओ ने बैठक में दिए आवश्यक दिशा निर्देश**हरदोई* विकास
सीडीओ ने बैठक में दिए आवश्यक दिशा निर्देश**हरदोई* विकास भवन के स्वर्ण जयन्ती सभागार में मुख्य विकास अधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में कोविड-19 महामारी से प्रभावी रूप से निपटने तथा लाॅकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक बैठक की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को निर्देशित किया गया कि जनपद में संचालित सामुदायिक रसोई घरों में साफ सफाई एवं सेनिटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही समस्त नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों व ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति एवं सेनिटाइजेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होने अधिशासी अधिकारी जल निगम को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रो में खराब नलो की जानकारी आने पर मरम्मत करने वालो को तत्काल भेज कर तुरन्त ठीक कराये। उन्होने उपस्थित समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे भवनों का चिन्हीकरण कर लिया जाये, जहाॅ रहने, खाने का प्रबन्ध सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो के आस पास रहे। इस हेतु कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों के किचन, बर्तन एवं गैस आदि का प्रयोग किया जा सकता है। बैठक में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्टेªट जंग बहादुर यादव, समस्त उप जिलाधिकारीगण, जिला विद्यालय निरीक्षक वी0के0 दुबे, उप निदेशक कृषि डा0 आशुतोष कुमार मिश्रा, जिला पंचायतराज अधिकारी गिरीश चन्द्र, सहायक श्रमायुक्त अचला पाण्डेय, उपायुक्त मनरेगा सहित समस्त अधिशासी अधिकारीगण उपस्थित रहे!!!
डीपी सिंह चौहान ( संपादक ) खोज जारी है. न्यूज: चैनल- की खास- रिपोर्ट!
डीपी सिंह चौहान ( संपादक ) खोज जारी है. न्यूज: चैनल- की खास- रिपोर्ट!
No comments