Breaking News

हरदोई :पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी के आवास पर हुई चोरी!

हरदोई :पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी के आवास पर हुई चोरी!

हरदोई - 14 अप्रैल। जिले में लंबे समय तक जिला क्रीड़ा अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे अनिमेष सक्सेना के नेक्सिरा कॉलोनी स्थित आवास पर चोरों ने रात को धावा बोलकर घर का सारा कीमती सामान चोरी कर लिया! जब क्रीड़ा अधिकारी को जानकारी हुई तो वह अपने वर्तमान तैनाती स्थल मुरादाबाद से हरदोई! पहुंचे एवं पहुंच कर देखा तो पाया कि कॉलोनी के चौकीदारों की मिलीभगत से उनके घर के ताले तोड़कर चोरी की गई है!

विदित हो कि जिले में क्रीड़ा अधिकारी के पद पर तैनात रहे अनिमेष सक्सेना वर्तमान में जिला मुरादाबाद में क्रीड़ा अधिकारी के पद पर कार्यरत है! लाक डाउन के दौरान लगातार ड्यूटी के कारण उनका परिवार भी इस समय हरदोई की शाहजहांपुर रोड स्थित नेक्सिरा कॉलोनी में बने उनके आवास पर नहीं रह रहा है! परिवार की गैरमौजूदगी में घर पर ताले बंद थे। यहां उल्लेखनीय है कि नेक्सिरा कॉलोनी में बाकायदा सुरक्षा के लिए गेट लगाकर चौकीदारों की तैनाती की गई है! परंतु बताया गया कि इस समय कॉलोनी के व्यवस्थापक सुरक्षा व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दे रहे! कॉलोनी का गेट काफी समय से टूटा हुआ है तो वही चौकीदार भी अक्सर नशा करके सोते रहते हैं! पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी के आवास पर भी चोरी इसी लापरवाही का परिणाम है तो वहीं चोरी की सूचना पाकर हरदोई पहुंचे पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी ने कॉलोनी के चौकीदारों पर चोरों के साथ मिलीभगत होने का आरोप लगाया है!

डीपी सिंह चौहान ( संपादक ) खोज जारी है. न्यूज: चैनल- की- खास- रिपोर्ट!

No comments