सीमा में प्रवेश करने वालों का नाम, पता, मोबाइल नम्बर एवं कहां से आ रहे हैं विवरण रजिस्टर में अंकित किया जाये: डीएम
सीमा में प्रवेश करने वालों का नाम, पता, मोबाइल नम्बर एवं कहां से आ रहे हैं विवरण रजिस्टर में अंकित किया जाये: डीएम!
हरदोई- जिलाधिकारी पुलकित खरे ने अवगत कराया है कि जनपद में बाहर से आने वाले व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की जांच एवं उन्हें क्वारंटाइम सेंटर में रखे जाने के संबंध में जनपद मंे 19 जोन का निर्धारण करते हुए जोनवार प्रशासनिक, पुलिस एवं चिकित्साधिकारियों की डियुटी लगायी गयी थी तथा समस्त उप जिलाधिकारियों को उनकी तहसील के अन्तर्गत आने वाले जोन का पर्यवेक्षक अधिकारी बनाया गया था। उन्होने कहा है कि लाॅकडाउन की अवधि के विस्तारीकरण को दृष्टिगत रखते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि गया है कि वह अपने-अपने जोन में पूर्व की भांति डियुटी करते रहेगें।
जिलाधिकारी ने बताया कि लाॅकडाउन के पश्चात अभी भी बाहर से कई व्यक्तियों के द्वारा विभिन्न संसाधनों से जनपद में आने की सूचनाएं प्राप्त हो रही है, इसलिए बार्डर पर तैनात टीमों द्वारा बैरीकेंडिंग करते हुए नाके पर ही सभी गाड़ियों को रोककर ऐसे व्यक्तियों को जनपद की सीमा में प्रवेश करते समय उनका नाम, पता, मोबाइल नम्बर एवं कहां से आ रहे हैं, इत्यादि का विवरण एक रजिस्टर में अंकित कर सूची तैयार करें तथा दैनिक आधार पर उक्त सूची संबंधित उप जिलाधिकारी के माध्यम से नोडल अधिकारी/अपर जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को उपलब्ध करायेंगें तथा उप जिलाधिकारी द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि इस प्रकार के सभी व्यक्तियों को तहसील में संचालित क्वारंटाइन सेंटर में 14 दिन तक रखा जाये तथा इनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण हो तथा अपर जिलाधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी के रूप में इसकी दैनिक सूचना समस्त उप जिलाधिकारी व नगर मजिस्ट्रेट से लेकर संकलित कर प्रस्तुत करेगें!!!
डीपी सिंह चौहान( संपादक ) खोज जारी है. न्यूज- चैनल- की- खास- रिपोर्ट!
No comments